LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलश यात्रा में आभूषण उड़ाने वाले यूपी के महिला चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय महिला चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी महिलाएंं यूपी की निवासी है। ये धार्मिक समारोह में शामिल होकर लोगों को अपना शिकार बनाती थी....

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलश यात्रा में आभूषण उड़ाने
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : हिमांशु

Motihari : पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिलाओं के गले से सोने के आभूषण उड़ाने वाले एक अंतरराज्यीय संगठित महिला चोर गिरोह को बेनकाब किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश (UP) से मोतिहारी आकर धार्मिक आयोजनों में चोरी करने वाली 9 महिला चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरोह विशेष रूप से धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों को अपना निशाना बनाता था.


कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक को पकड़ा, फिर खुली पोल

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र के सागर गांव में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर 1 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 8 से 10 महिलाओं का एक संगठित गिरोह श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसकर चेन स्नैचिंग कर रहा है। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध महिला को दबोच लिया। एसपी के निर्देश पर तुरंत चकिया डीएसपी के नेतृत्व में पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद गिरोह की अन्य सभी महिलाओं को भी हिरासत में ले लिया।

चोरी के तीन मंगलसूत्र बरामद

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान इन महिलाओं के पास से चोरी किए गए तीन मंगलसूत्र बरामद हुए हैं। बरामद आभूषणों में कथई रंग की गुरिया वाला एक मंगलसूत्र, काला-पीला गुरिया वाला एक बड़ा मंगलसूत्र तथा पीले रंग की माला में लगे सोने जैसे तीन छोटे लटकन शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह बड़े मेलों और धार्मिक अनुष्ठानों में महिलाओं के गले और कान से आभूषण चोरी करने में माहिर है। पुलिस अब इनके अंतरजिला और अंतरराज्यीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।


उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की रहने वाली हैं आरोपी महिलाएं

पकड़ी गई सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • बुच्ची देवी, पति-राजन प्रसाद, निवासी- डेहुरी, थाना-मईल, जिला-देवरिया (उ०प्र०)।
  • ज्ञान्ति देवी, पति-मटरू कुमार, निवासी- गोपालगंज, थाना-कप्तानगंज, जिला-आजमगढ (उ०प्र०)।
  • सीमा देवी, पति-सुनील राम, निवासी- महुलीबाग, थाना-काशमाबाद, जिला-गाजीपुर (उ०प्र०)।
  • माधुरी देवी, पति-राजेश चमार, निवासी- मउहर, थाना-कोपागंज, जिला-मउ (उ०प्र०)।
  • मंजू देवी, पति-जानु प्रसाद, निवासी- सलेमपुर बाजार, ओरंगाबाद, थाना-सलेमपुर, जिला-देवरिया (उ०प्र०)।
  • विमला देवी, पति-राहुल कुमार, निवासी- डेहुरी, थाना-मईल, जिला देवरिया (उ०प्र०)।
  • रीना देवी, पति-अखिलेश कुमार, निवासी- गौरी बाजार, थाना-गौरी, जिला देवरिया (उ०प्र०)।
  • गायत्री देवी, पति-विनोध कुमार, निवासी- कोडरा, थाना-जियनपुर, जिला-आजमगढ़ (उ०प्र०)।


सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील

मोतिहारी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और महायज्ञ समिति ने सराहना की है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरोह से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी बड़े धार्मिक या सार्वजनिक आयोजन में शामिल होते समय अपने कीमती आभूषणों और सामानों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतें।

हिमांशु की रिपोर्ट