LATEST NEWS

  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो का दिखा पुराना देसी अंदाज
  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो

  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार
  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार

  • Bihar transport department BR01PS-6795 chassis tampering fraud
  • गया में बस परमिट में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2019 मॉडल को बनाया 2026,चेचिस में छेड़छाड़ पर DTO पटना से

  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम
  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई

  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद समेत 4 गिरफ्तार
  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद

Bihar News: जिउतिया पर्व के दिन मातम, डूबने से 8 समेत 11 मौतों से मचा कोहराम

Bihar News: पूर्वी चंपारण में जिउतिया पर्व के पहले ही दिन अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

Jitiya Turns Tragic in Bihar

Bihar News: पूर्वी चंपारण में जिउतिया पर्व के पहले ही दिन अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जिले में डूबने, आत्महत्या, ट्रेन की चपेट में आने और हत्या की घटनाओं में कुल 11 लोगों की मौत की सूचना है। एक ही दिन में मौतों की इस कड़ी से कई परिवारों में चीख-पुकार मच गई।पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इनरवाभार पंचायत के वार्ड संख्या सात में तालाब में स्नान करने गईं चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद महतो की पुत्रियों सोनामति (13) और फूलमती (10), वीरेंद्र महतो की पुत्री सोनाली कुमारी (10) तथा अच्छेलाल पासवान की पुत्री प्रतिमा कुमारी (12) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक प्रमोद महतो की दोनों बेटियां पड़ोस की बच्चियों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान हादसा हो गया।

बंजरिया थाना क्षेत्र में मॉडल थाना भवन से बंजरिया जटवा जाने वाली सड़क के किनारे बाढ़ के पानी में डूबने से तीन युवकों की जान चली गई। गोताखोरों की मदद से तीनों शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान चैलाहा टाल निवासी यश राज (17), पिता विनोद कुमार सिंह, समीर देवान (20), पिता बशीर देवान और शकील अंसारी (17), पिता साहेब अंसारी के रूप में हुई है। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेजे गए।

Diarch GO

घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमुइया गांव में भी तालाब में डूबने से 14 वर्षीय काजल कुमारी की मौत हो गई। वह रामबाबू साह की पुत्री थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नंदनी कुमारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी मुन्ना साह की पुत्री थी। दूसरी ओर लखौरा थाना क्षेत्र के नजीरवा गांव निवासी 45 वर्षीय कृष्णा साह की रक्सौल थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

आदापुर थाना क्षेत्र के कलवारी मंझरिया में 30 वर्षीय सुनीता देवी की हत्या का मामला भी सामने आया है। उसके गर्दन और छाती पर जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

NSIT
Nsmch

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने घटनाओं पर गहरा दुख जताया है। पहाड़पुर में मृत चार बच्चियों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तत्काल सहायता दी गई है। आपदा प्रबंधन के तहत प्रत्येक मृतका के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता का चेक भेजा गया है। डूबने से मृत अन्य लोगों के परिजनों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहायता राशि देने की बात कही गई है।