LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

मालगोदाम में मौत का तांडव: ट्रक ने मासूम को कुचला, ठेकेदार ने शव छुपाने की कोशिश की, फिर भड़का गुस्सा

जमालपुर रेलवे मालगोदाम में चावल लोडिंग के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। शव को छुपाने की कोशिश और पुलिसिया टालमटोल से नाराज परिजनों ने मालगोदाम में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया।

मालगोदाम में मौत का तांडव: ट्रक ने मासूम को कुचला, ठेकेदार न

Munger - जमालपुर स्टेशन के मार्शलिंग यार्ड स्थित रेलवे मालगोदाम में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चावल की रैक से ट्रक पर लोडिंग के दौरान 12 साल का आदित्य कुमार अचानक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आदित्य नगर परिषद के सफाईकर्मी सोनी हांड़ी का पुत्र था और ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के बड़ी आशिकपुर का निवासी था।

शव छुपाने की कोशिश और मुंशी की पिटाई

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद ठेकेदार, मुंशी और मजदूरों ने मामले को दबाने के लिए आदित्य के शव को मुंशी की एक झोपड़ी में ले जाकर बोरों से ढक दिया। हालांकि, साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जब परिजन मालगोदाम पहुंचे और शव को बरामद किया, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने मुंशी हीरा को पकड़कर जमकर पीटा और कार्यालय की कुर्सियों समेत अन्य ट्रकों के शीशे तोड़ दिए।

सीमा विवाद और थानों की खींचातानी

इस दुखद घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई में सीमा विवाद (Jurisdiction) का मामला भी सामने आया। परिजन पहले शव लेकर ईस्ट कॉलोनी थाना गए, जहाँ से उन्हें आदर्श थाना जमालपुर भेज दिया गया। थानों के बीच काफी देर तक चली इस खींचातानी से आक्रोश और बढ़ गया। अंततः जमालपुर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

मुआवजे की मांग और जीरो FIR

आक्रोशित परिजन और समर्थक घंटों तक शव को लेकर मालगोदाम परिसर में बैठे रहे और ठेकेदार को बुलाने व मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को उचित कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है और इस मामले में 'जीरो एफआईआर' दर्ज की जा रही है ताकि इसे संबंधित यातायात थाना को स्थानांतरित किया जा सके।

NSIT
Nsmch

मो. इम्तियाज खान की रिपोर्ट