LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime: चुनाव से पहले भारी मात्रा में हथियार, गोलियाँ और कैश बरामद, पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime: पुलिस ने अपराधियों, शराब माफियाओं, ड्रग्स और अबैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

Bihar Crime: चुनाव से पहले भारी मात्रा में हथियार, गोलियाँ औ
हथियार बरामद - फोटो : HIMANSHU

Motihari : बिहार विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण कराने के लिए मोतीहारी पुलिस ने अपराधियों, शराब माफियाओं, ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। एसपी मोतीहारी स्वर्ण प्रभात ने गुप्त सूचना के आधार पर गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के जितवारपुर में भारी छापेमारी कर एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, उपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी के घर से 1 कर्बाइन, 1 राइफल, 3 पिस्टल, 1 देसी कट्टा और 100 से अधिक गोलियाँ बरामद की गईं। इसके साथ ही 2 लाख रुपये से अधिक कैश और शराब की बोतलें भी पुलिस को मिलीं। इस कार्रवाई में करीब 200 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों ने चार घंटे तक रेड चलाकर सभी हथियार और नगद बरामद किए।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि उपेंद्र सिंह पिछले 20 वर्ष से कश्मीर में पेंटर का काम करता था और हाल ही में दिवाली में घर आया था। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने उसकी संपत्ति जप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

क्षेत्र में इस गिरफ्तारी की खबर से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपेंद्र सिंह का आलीशान मकान और संपत्ति देखकर हथियार तस्करी के गहरे नेटवर्क की संभावना जाहिर होती है। पुलिस अभी आपराधिक इतिहास खंगालने और हथियारों के स्रोत की जांच में जुटी है। रेड में साइबर डीएसपी, अरेराज डीएसपी, चकिया डीएसपी, तकनीकी शाखा और कई थानों की टीमें शामिल रहीं। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव से पहले सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार