LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मोतिहारी में नियमों को ठेंगा दिखा सज रही 'बीमारी की दुकान', कोर्ट के आदेश के बाद भी प्रशासन बेखबर

Bihar News : मोतिहारी में नियमों को ठेंगा दिखा सज रही 'बीमार

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासनिक उदासीनता के कारण आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। नगर पंचायत प्रशासन और खाद्य विभाग (Food Department) की 'कुंभकर्णी नींद' का फायदा उठाकर दुकानदार मुख्य सड़कों के किनारे धड़ल्ले से खुले में मटन और चिकन बेच रहे हैं। न्यायालय के सख्त निर्देशों के बावजूद इन अवैध दुकानों पर कोई रोक-टोक नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

संक्रमण और बीमारियों को दावत

सड़क किनारे धूल-धूसरित और मक्खियों से भिनभिनाते मीट की ये दुकानें किसी 'बीमारी की दुकान' से कम नहीं हैं। अरेराज मुख्य चौक से आईटीआई कॉलेज तक, और मंदिर से खजुरिया व विंदवलिया जाने वाली सड़कों पर दर्जनों ऐसी दुकानें संचालित हैं। चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार साव के अनुसार, खुले में बिकने वाला संक्रमित मीट स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। सड़क की धूल और मक्खियों के कारण होने वाले संक्रमण से फूड पॉइजनिंग, लिवर की बीमारी और पेट के गंभीर रोग हो सकते हैं। साथ ही, सार्वजनिक रूप से हो रही जीव हत्या का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

नियमों की धज्जियां उड़ाते दुकानदार

नियमों के मुताबिक, मीट की दुकानों के पास फूड और ट्रेड लाइसेंस होना अनिवार्य है। स्वच्छता मानकों के अनुसार, मीट को शीशे के बॉक्स या पारदर्शी कपड़े से ढका होना चाहिए। मांस काटने वाले व्यक्ति के हाथों में ग्लव्स और दुकान में हाइजीनिक व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा, बैक्टीरिया से बचाव के लिए मीट को एक निश्चित तापमान में रखना जरूरी है। लेकिन अरेराज में इनमें से किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

हैरानी की बात यह है कि खुले में मीट की बिक्री प्रतिबंधित होने के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन और खाद्य विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण ही दुकानदारों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

NSIT
Nsmch

क्या कहते हैं पदाधिकारी

इस मामले में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) निखिल कुमार ने बताया कि खुले में मीट की दुकान चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को चिन्हित किया जा रहा है और जल्द ही उनके विरुद्ध भारी जुर्माना वसूलने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिमांशु की रिपोर्ट