LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मोतीहारी में उत्पाद विभाग की टीम ने गैस सिलिंडर की आड़ में शराब तस्करी का किया खुलासा, ट्रक के तहखाने से बरामद की लाखों रूपये की शराब, तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : गैस सिलिंडर की आड़ में शराब तस्करी का पुलिस ने खुलासा किया है. ट्रक के तहखाने में रखे लाखों की विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया है........पढ़िए आगे

Bihar News : मोतीहारी में उत्पाद विभाग की टीम ने गैस सिलिंडर
शराब तस्करी का खुलासा - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बड़ी और अनूठी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मोतिहारी सदर उत्पाद थाना पुलिस ने गैस सिलेंडरों की आड़ में चल रहे शराब तस्करी के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने खाली गैस सिलेंडरों से लदे एक ट्रक के भीतर बने विशेष गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई ने तस्करों के नए और शातिर तरीकों की पोल खोल कर रख दी है।

उत्पाद निरीक्षक सेराज अहमद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र स्थित कोठी बाजार के पास यह सफल घेराबंदी की। पुलिस को सटीक इनपुट मिला था कि खाली गैस सिलेंडरों की खेप के बीच शराब की तस्करी की जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने जब ट्रक की सघन तलाशी ली, तो सिलेंडरों के नीचे छिपाए गए 27 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुए। तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इस ट्रक के साथ-साथ एक बोलेरो गाड़ी को भी पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक पर लदे कुल 360 खाली गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के रामबन मलाही टोला निवासी गुड्डू सहनी, पताही खुटौना के अरविंद कुमार और सिसहनी निवासी कुंदन कुमार के रूप में की गई है। हालांकि, छापेमारी के दौरान सुदामा यादव नामक एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

उत्पाद निरीक्षक सेराज अहमद ने बताया कि यह गिरोह गैस एजेंसी की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब की सप्लाई कर रहा था ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, उदय कुमार, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार और शशि कुमार की टीम ने वैज्ञानिक तरीके से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ के दौरान शराब सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े नामों का खुलासा किया है, जिससे आने वाले दिनों में और भी बड़ी गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, उत्पाद विभाग ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जब्त की गई शराब और वाहनों को थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर शराब तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और ऐसे किसी भी अवैध कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।