LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : स्टेशन पर कमरा दिलाने के नाम पर युवती से गैंगरेप, प्रेमी को बनाया बंधक, मोतिहारी में बदमाशों ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime : मोतिहारी में सस्ता कमरा दिलाने के नाम पर बदमाशों ने युवती से गैंगरेप किया. वहीँ उसके प्रेमी को बंधक बना लिया.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : स्टेशन पर कमरा दिलाने के नाम पर युवती से गैंगर
युवती से गैंगरेप - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से एक रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दो दरिंदों ने दिल्ली से लौटे एक प्रेमी युगल को मदद का झांसा देकर न केवल बंधक बनाया, बल्कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम दिया। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात बंजरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को दरिंदों के चंगुल से बचाया और साथ ही उसी घर के बाथरूम में पहले से कैद एक अन्य अपहृत युवक को भी सकुशल मुक्त कराया है।

घटनाक्रम के अनुसार, प्रेमी युगल दिल्ली से ट्रेन द्वारा मोतिहारी स्टेशन पहुँचे थे। वे रात गुजारने के लिए ठिकाना ढूंढ रहे थे, तभी अब्बास आलम और तुफैल आलम नामक दो अपराधी उनके पास पहुँचे और सस्ता कमरा दिलाने का झांसा देकर उन्हें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामल सरेह स्थित एक नवनिर्मित मकान में ले गए। वहाँ अपराधियों ने युवक को डरा-धमकाकर आधार कार्ड लाने के बहाने एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया और वापस आकर बंद कमरे में नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Diarch GO

इस बीच, अपराधियों के चंगुल से बचकर निकले युवक ने हिम्मत दिखाई और सीधे बंजरिया थाना पहुँचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। बंजरिया पुलिस ने बिना समय गंवाए युवक के बताए पते पर छापेमारी की। जब पुलिस जामल सरेह स्थित उस मकान में दाखिल हुई, तो युवती अर्ध-नग्न और बदहवास अवस्था में मिली। पुलिस की इस तत्परता ने युवती को और अधिक प्रताड़ित होने से बचा लिया। पुलिस ने मौके से दोनों अपराधियों को धर दबोचा और उन्हें थाने ले आई।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जब पुलिस ने उस नवनिर्मित घर की तलाशी ली, तो बाथरूम में जिले के गड़हिया थाना (मधुबन) के रहने वाले एक अन्य युवक को हाथ-पांव बांधकर कैद पाया गया। अपराधियों ने उसे पहले से ही अगवा कर वहाँ छिपा रखा था। पुलिस ने दोनों अपराधियों—महमूद नगर निवासी अब्बास आलम और तुफैल आलम को हिरासत में लिया, लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि आरोपी तुफैल आलम रात के अंधेरे का फायदा उठाकर थाने से फरार होने में सफल रहा।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी अब्बास आलम से कड़ी पूछताछ की जा रही है और फरार तुफैल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर आरोपी थाने से भागने में कैसे कामयाब हुआ। पुलिस ने इस संगीन मामले में बंजरिया, मुफस्सिल और गड़हिया थाने में अलग-अलग प्राथमिकियाँ दर्ज की हैं। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और पुलिस स्पीडी ट्रायल के जरिए अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की बात कह रही है।

हिमांशु की रिपोर्ट