LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime : मोतिहारी में सोने की चेन के लिए दहेज़लोभियों ने ली विवाहिता की जान, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : मोतिहारी में दहेजलोभियों ने सोने की चेन के लिए विवाहिता की हत्या कर दी. हालाँकि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मोतिहारी में सोने की चेन के लिए दहेज़लोभियों ने
विवाहिता की हत्या - फोटो : SOCIAL MEDIA

MOTIHARI : मोतीहारी में दहेज की बलि पर चार माह की गर्भवती महिला चढ़ गयी है। ससुरालवालों ने दहेज में सोने की सिकड़ी के लिए गर्भवती की हत्या कर शव को पहले सरेह में फेंका। उसके बाद शव को सांप काटने की बात कहकर इलाज के लिए बेतिया अस्पताल ले गये। जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका की माँ ने गोबिंदगंज थाना में दहेज में सोने की सिकड़ी के लिए उसकी गर्भवती पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति ,सास,ससुर,ननद और गोतनी सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव की बतायी जा रही है।

इस संबंध में मृतिका की माँ बभनौली गांव निवासी प्रभा देवी ने गोबिंदगंज थाना में आवेदन देकर बतायी की उसकी पुत्री प्रियंका कुमारी की 4 वर्ष पहले हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार रढिया के महेश राम से शादी हुई थी। शादी के बाद दहेज  में बाइक के लिए पहले दबाव बनाया गया। उसके बाद दहेज में बाइक दिया गया। इधर दहेज में सोने की सिकड़ी का दबाव बनाया जा रहा था। 

कहा की 15 दिन पूर्व पति सहित ससुराल वाले द्वारा दहेज के लिए उसकी बेटी के साथ मारपीट किया गया था। जिसको लेकर पंचायती से सुलह किया गया। शुक्रवार को दहेज के लिए पति सहित ससुराल वाले ने  हत्या कर मामला को रफा दफा करने के लिए पहले सांप काटने का अफवाह फैलाया। उसके बाद शौच के लिए घर से बाहर जाने पर दुष्कर्म की घटना के बाद हत्या करने का भी अफवाह फैलाया गया।

इसके बाद मोतीहारी में इलाज नही कराकर बेतिया ले गया गया। गोबिंदगंज थाना अध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि मृतिका की माँ के आवेदन पर पति, सास,ससुर, गोतनी , ननद सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीँ आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट