LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मोतिहारी में तांत्रिक, पति और दूसरी पत्नी ने मिलकर की महिला की हत्या, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार के मोतिहारी जिला अंतर्गत पलनवा थाना पुलिस ने एक अज्ञात महिला की अंधी हत्या (ब्लाइंड मर्डर) के मामले का महज कुछ ही दिनों में सफल उद्भेदन कर दिया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में तांत्रिक, पति और दूसरी पत्नी ने मि
महिला का मर्डर - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI :  मोतीहारी के पलनवा थाना पुलिस ने एक अज्ञात महिला की हत्या के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, मृतका की हत्या उसके पति, उसकी दूसरी पत्नी तथा एक तांत्रिक ने मिलकर की थी. यह कार्रवाई पलनवा थाना कांड संख्या-132/2026, दिनांक 17 जून 2026 के अनुसंधान के दौरान की गई. पुलिस ने बताया कि 17 जून को अज्ञात महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद पलनवा थाना की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल, डीआईयू सहित अन्य तकनीकी टीमों की सहायता से साक्ष्य एकत्र किए गए. 

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. वैज्ञानिक, तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि मृतका के पति तपेश्वर सहनी ने नेपाल में लक्ष्मी देवी नामक महिला से दूसरी शादी कर रखी थी. दूसरी शादी को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी दौरान दोनों पक्षों की मुलाकात एक तांत्रिक सिकंदर सहनी उर्फ भगत जी से हुई. 

Diarch GO

तांत्रिक ने दोनों पक्षों से विवाद खत्म कराने के नाम पर 50-50 हजार रुपये की मांग की. दोनों पक्ष पैसे देने के लिए तैयार हो गए. पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत तांत्रिक ने मृतका को नेपाल घुमाने और संपत्ति का मालिक बनाने का झांसा देकर मोतिहारी बुलाया. इसके बाद तांत्रिक, मृतका का पति तपेश्वर सहनी तथा उसकी दूसरी पत्नी लक्ष्मी देवी उसे लोकल ट्रेन से मोतिहारी से रक्सौल लेकर जा रहे थे. इसी दौरान मसना डीह हॉल्ट के पास उसकी हत्या कर दी गई. 

इस मामले में पुलिस ने सिकंदर सहनी उर्फ भगत जी (46 वर्ष), निवासी भवानीपुर, थाना सुगौली, तपेश्वर सहनी (58 वर्ष), निवासी झिटकहिया, थाना लखौरा तथा लक्ष्मी देवी (35 वर्ष), निवासी बागलुङ, नेपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कांड के सफल उद्भेदन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद के नेतृत्व में गठित एसआईटी, अंचल निरीक्षक अनुज कुमार पाण्डेय, पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक भीम सिंह, डीआईयू टीम तथा पलनवा थाना के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट