LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मोतिहारी में बकाया पैसा मांगने पर गोला व्यवसायी ने की किसान की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

Bihar News : मोतिहारी में मक्का की बकाया पैसा मांगने पर गोला व्यवसायी ने घर मे बंदकर किसान की जमकर पिटाई कर दी। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गयी.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में बकाया पैसा मांगने पर गोला व्यवसायी
किसान की पिटाई से मौत - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले से एक बेहद सनसनीखेज और खाकी को दागदार करने वाली खबर सामने आई है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवधार में मक्के की फसल का बकाया पैसा मांगने गए एक किसान को गोला व्यवसायी ने अपने घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से जख्मी किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हरसिद्धि थाना प्रभारी पर मोटी रकम (रिश्वत) लेकर मुख्य आरोपी को छोड़ने और केस दर्ज करने में टालमटोल का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने के मुख्य गेट पर शव रखकर घंटों जमकर हंगामा किया।

लाखों रुपये के बकाए के लिए एक साल से दौड़ रहा था किसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक किसान की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा कोड़ड़ गांव निवासी मनोज सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवधार के एक अनाज (गोला) व्यवसायी ने करीब एक वर्ष पहले मनोज सिंह से लाखों रुपये का मक्का खरीदा था। फसल लेने के बाद व्यवसायी पैसे देने में आनाकानी कर रहा था और पिछले एक साल से किसान को रुपयों के लिए दौड़ा रहा था। बीती 15 मई को व्यवसायी ने पैसे देने के बहाने मनोज सिंह को अपने घर बुलाया।

Diarch GO

बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पीड़ित किसान मनोज सिंह जब अपने खून-पसीने की कमाई का बकाया पैसा लेने व्यवसायी के पास पहुंचे, तो नियत खराब होने के कारण व्यवसायी और उसके लोगों ने किसान को घर के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उनकी निर्मम तरीके से पिटाई की गई। घटना की भनक लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत हरसिद्धि थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी किसान को अस्पताल भिजवाया और एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई। लेकिन दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान आज जख्मी किसान मनोज सिंह ने दम तोड़ दिया।

थानेदार पर लगा मोटी रकम लेकर आरोपी को रिहा करने का आरोप

किसान की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब उन्हें पता चला कि हरसिद्धि थाना पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी को मोटी रकम लेकर 24 घंटे के भीतर ही छोड़ दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के दिन ही लिखित आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने दो दिनों तक मामले की प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की। इस पुलिसिया लापरवाही और मिलीभगत से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने हरसिद्धि थाना के गेट पर ही मृतक का शव रख दिया और थानेदार के खिलाफ कार्रवाई व आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।

NSIT
Nsmch

डीएसपी के आश्वासन पर शांत हुआ मामला, जांच रिपोर्ट होगी तलब

थाने पर भारी हंगामे और तनाव की सूचना मिलते ही अरेराज डीएसपी रंजन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डीएसपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और हरसिद्धि थाना अध्यक्ष पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट कल ही वरीय अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

हिमांशु की रिपोर्ट