LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : वाहन जांच के नाम अवैध वसूली करना दारोगा को पड़ा महंगा, अपने ही थाने में हुए गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Bihar News : बिहार में दारोगा को वाहन जांच के नाम पर अवैध वसूली करना दारोगा को महंगा पड़ गया. अपने ही थाने में दारोगा जी गिरफ्तार कर लिया गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : वाहन जांच के नाम अवैध वसूली करना दारोगा को पड़ा
दारोगा गिरफ्तार - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : जिले के संग्रामपुर थाना में पदस्थापित दारोगा को वाहन जांच के दौरान रिश्वत लेते के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने व जांच में सही पाने पर करवाई किया गया है। बताया जा रहा है कि संग्रामपुर थाना में पोस्टेड दारोगा मशरूम आलम द्वारा वाहन जांच के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। अवैध वसूली का वीडियो बनाकर डीएसपी अरेराज को भेज दिया  गया। 

डीएसपी रवि कुमार द्वारा जांच करवाया गया तो अवैध वसूली का मामला सत्य पाया गया। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस कप्तान को दिया गया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित करवाई करते हुए रिश्वत लेने वाले दारोगा को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के आलोक में दारोगा मशरुर आलम को गिरफ्तार किया गया। पिछले नौ माह से संग्रामपुर थाना में पदस्थापित थे। 

थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराया। गिरफ्तार दरोगा मशरुर आलम को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

अरेराज डीएसपी  रवि कुमार ने बताया कि संग्रामपुर थानाध्यक्ष के पास किसी ने वाहन जांच के नाम पर अवैध वसूली करते वीडियो भेजा था। इसकी जांच की गई। जिसमें स्पष्ट रूप से पता चला कि रुपया लिया जा रहा है। जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को हाजत में रखा गया है। आगे कानूनी कारवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट