LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

हत्या मामले में पति को जेल भिजवा आशिक संग मौज करते नोएडा में जिंदा मिली कलयुगी पत्नी... अब पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

कलयुगी पत्नी का काला कारनामा मोतिहारी में पहले पति को जेल भिजवाने वाला रहा और अब महिला का आशिक भी जेल की हवा खा रहा है

मोतिहारी
मोतिहारी- फोटो : news4nation

Bihar News :  मोतिहारी जिले के अरेराज थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस नवविवाहिता की कथित हत्या और शव गायब करने के आरोप में उसका पति चार महीने से जेल में बंद था, वही महिला दो दिन पहले दिल्ली के नोएडा में अपने मायके के आशिक के साथ जिंदा मिली। महिला के मिलते ही पूरा क्षेत्र चर्चाओं से गूंज उठा है—किसने झूठ बोला, किसने सबूत गढ़े, और पुलिस की जांच कैसे भटक गई?

प्रेमी संग बरामद हुई ‘मृत’ घोषित पत्नी

अरेराज थाना क्षेत्र के वार्ड 10 के रंजीत की पत्नी गुंजा कुमारी 3 जुलाई की आधी रात घर से चली गई थी। पति ने खोजबीन कर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसी बीच फेसबुक पर एक युवक ने एक महिला की ‘डेथ बॉडी’ का वीडियो वायरल किया। नवविवाहिता के माता-पिता ने वायरल वीडियो को अपनी बेटी की लाश बताते हुए दहेज हत्या का आरोप पति, ससुरालवालों पर लगाया। पुलिस ने बिना मिलान के तेजी दिखाते हुए पति रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

महिला के बयान से खुली नई परत

नोएडा से बरामद होने के बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करते हुए गुंजा कुमारी ने पति पर मारपीट और सिगरेट से दागने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के साथ मौजूद उसके प्रेमी सोनू कुमार को भी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

फेसबुक वीडियो बना ‘गलत जांच’ की वजह

परिजनों द्वारा वायरल वीडियो को ‘डेड बॉडी’ मानना और तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा प्राथमिक जांच में गंभीर चूक का आरोप भी लोगों में चर्चा का विषय है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की असंगति के बावजूद पति को जेल भेज दिया गया। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं—“जब पत्नी जिंदा थी, तो हत्या का केस कैसे दर्ज हुआ?”

NSIT
Nsmch

न्यायलय के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस

पति के वकील व परिजनों ने बार-बार कहा कि महिला जिंदा है। जब मामला अदालत पहुंचा, तो कोर्ट ने पुलिस को स्पष्ट आदेश दिया कि या तो हत्या का पुख्ता सबूत पेश करें या महिला की लोकेशन का पता लगाएं। कोर्ट के दबाव के बाद अरेराज पुलिस सक्रिय हुई और वैज्ञानिक तरीकों से जांच करते हुए मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर दिल्ली पुलिस के सहयोग से महिला को बरामद कर लिया।

डीएसपी ने कहा—पूर्व का मामला, कार्रवाई जारी

अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि यह मामला उनके कार्यभार संभालने से पहले का है। महिला की बरामदगी के बाद मेडिकल जांच, बयान और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

हिमांशु की रिपोर्ट