LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: मोतिहारी एसपी के दरबार में 'खाकी'! होमगार्ड जवान के घर 20 लाख की डकैती, अब तक खाली हाथ पुलिस, पीड़ित ने लगाई गुहार

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिस महकमे के जवानों को भी निशाना बनाने से नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला जिले के एसपी के जनता दरबार से सामने आया है, जहाँ एक लाचार होमगार्ड जवान न्याय की गुहार लगाने

मोतिहारी एसपी
एसपी के दरबार में जवान - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में एसपी के जनता दरबार में एक होमगार्ड जवान ने तीन महीने पहले हुई चोरी के मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया कि घर का ताला तोड़कर उसकी पुत्रवधू के करीब 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए थे, लेकिन अब तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।

3 महीने पहले हुई थी चोरी

दरअसल स्वर्ण प्रभात गुरुवार को अरेराज थाना परिसर में “सबका समान जीवन आसान” अभियान के तहत जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान जनेरवा गाँव निवासी एक होमगार्ड जवान ने आवेदन देकर बताया कि तीन महीने पहले जब वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए बाहर गया था, उसी दौरान घर का ताला तोड़कर चोरों ने उसकी पुत्रवधू के लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।

Diarch GO

मारपीट के मामले में इंस्पेक्टर पर कार्रवाई

पीड़ित ने बताया कि उसने इस मामले में थाना में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक घटना का खुलासा नहीं हो सका। इस पर एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले का जल्द उद्भेदन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में पहाड़पुर से आए एक फरियादी ने मारपीट की घटना की शिकायत करते हुए सिर में लगे पांच टांके दिखाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर चोट के बावजूद सर्किल इंस्पेक्टर ने मामले में कमजोर धाराएं लगा दीं। इस पर एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सर्किल इंस्पेक्टर के वेतन पर रोक लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

नगर पंचायत ट्रैक्टर मामले की जांच

वहीं नगर पंचायत वार्ड-10 के पार्षद श्रवण कुमार ने नगर पंचायत के ट्रैक्टर से सरकारी संपत्ति ढोकर बेचने की शिकायत की। इस मामले में एसपी ने Ravi Kumar को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अगर सरकारी संपत्ति के नुकसान या चोरी का मामला सामने आता है तो तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए।

NSIT
Nsmch

भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले

जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मामले जमीन विवाद और लंबित अनुसंधान से जुड़े थे। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों की जांच के लिए डीएसपी को निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यक्रम में डीएसपी रवि कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पी.के. सामर्थ्य और थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट