LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : मदरसा में बच्चों से पैर दबवाना मौलवी का पड़ा महंगा, डीईओ ने प्रधान मौलवी व सहायक मौलवी के वेतन पर लगायी रोक

Bihar News : मदरसा में बच्चों से पैर दबवाना मौलवी का पड़ा महं

MOTIHARI : मोतीहारी में एक शिक्षक की करतूत देख जिला प्रशासन भी भौचक रह गया। गुरु जी स्कूल कक्ष में बच्चो को पढ़ाने के बदले सो कर दो बच्चो से पैर दबवा रहे है। गुरुजी को यह मालूम ही नही था कि उनकी करतूत चुनाव को लेकर स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा में लाइव जिला प्रशासन कंट्रोल रूम से देख रहा है। जिला प्रशासन लाइव सीसीटीवी कैमरा में गुरुजी का करतूत देख भौचक रह गयी। जिला प्रशासन के निर्देश पर मोतीहारी डीईओ ने करवाई को लेकर एचएम व शिक्षक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण की मांग किया है। 

वही मदरसा के प्रधान मौलबी व सहायक मौलबी का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। मामला बंजरिया प्रखंड के मदरसा मकअ सीदुल उलूम जनेरवा का बताया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ पर लाइव सीसीटीवी ने एक शिक्षक की करतूत की पोल खोल दिया। मोतीहारी जिला के बंजरिया प्रखंड के मदरसा मकअ सीदुल उलूम जनेरवा बूथ संख्या 265 पर चुनाव को लेकर सीसीटीवी लगाया गया था। सीसीटीवी का निगरानी जिला नियंत्रण कक्ष से उसकी निगरानी किया जा रहा था। आज नियंत्रण कक्ष से लाइव सीसीटीवी का निगरानी हो रही थी। उसी समय स्कूल के एक शिक्षक स्कूल में पढ़ाने के जगह सोकर दो बच्चों से पैर दबवा रहे थे। सीसीटीवी देख नियंत्रण कक्ष के प्रशासन हतप्रभ रह गया । नियंत्रण कक्ष से फुटेज के साथ इसकी शिकायत डीडीओ को दिया गया। 

डीईओ ने बंजरिया प्रखंड के मदरसा मकअ सीदुल उलूम जनेरवा के प्रधान मौलबी व सहायक मौलबी मो0 जकीउदीन से करवाई को लेकर स्पष्टीकरण की मांग किया है। डीईओ के पत्र में लिखा गया है कि सीसीटीवी में मदरसा के एक मौलबी शिक्षक द्वारा वर्ग कक्ष में सो कर दो बच्चो से पैर दबवाया जा रहा है। जो कि एक शिक्षक के आचरण के बिरुद्ध है। डीईओ ने प्रधान मौलबी व सहायक मौलबी दोनो के वेतन पर रोक लगाते हुए करवाई के लिए स्पष्टीकरण की मांग किया है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट