LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar boat accident:गंडक में समाई नाव, चारा लाने निकले दो लोग लापता, SDRF बुलाई गई

Bihar boat accident:पशुओं के लिए चारा लाने निकले दो लोग नदी में समा गए और सुबह से लापता हैं।...

Gandak Boat Mishap 2 Missing SDRF Launches Search
:गंडक में समाई नाव- फोटो : reporter

Bihar boat accident:गंडक नदी ने सोमवार को अचानक कहर बरपा दिया। मोतिहारी के अरेराज अनुमंडल के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरैया पिपरा गांव के सामने नाव डूबने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पशुओं के लिए चारा लाने निकले दो लोग नदी में समा गए और तब से लापता हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव पर सवार लोग रोज की तरह नदी पार कर चारा लेने जा रहे थे। लेकिन बीच धारा में अचानक नाव असंतुलित हो गई और देखते ही देखते पानी में डूब गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।लापता लोगों की पहचान हीरालाल महतो (26 वर्ष) और निभा कुमारी (16 वर्ष), दोनों सरैया गांव के निवासी के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

Diarch GO

सूचना मिलते ही अरेराज प्रभारी सीओ सह आरओ विनोद पांडेय और गोविंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। SDRF टीम को भी बुलाया जा रहा है ताकि नदी में सर्च ऑपरेशन तेज किया जा सके।स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। हर गुजरते पल के साथ परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

फिलहाल प्रशासन का पूरा फोकस लापता लोगों को खोजने पर है। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर नदी पार करने के दौरान सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। अब सबकी निगाहें SDRF के रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं क्या गंडक की गहराइयों से कोई उम्मीद की किरण निकल पाएगी, या ये हादसा एक और दर्दनाक कहानी बनकर रह जाएगा?

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार