LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और टेंपू की सीधी टक्कर मेंचार की मौत, आधा दर्जन घायल

Bihar News : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-बेतिया पथ पर नयका टोला के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Bihar News : मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और टेंपू की
सड़क हादसे में चार की मौत - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-बेतिया मुख्य पथ पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नयका टोला के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप और टेंपू के बीच हुई सीधी भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपू के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक टेंपू सवारियों को लेकर छपवा की ओर से आ रहा था, तभी विपरीत दिशा यानी बेतिया की तरफ से आ रही एक तेज गति की पिकअप वैन ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त टेंपू में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

Diarch GO

मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल

हादसे की जानकारी मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय रुबिना खातून, 22 वर्षीय आयसा खातून, 7 वर्षीय मासूम जयद खान और भैरों साह के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

गंभीर रूप से घायल चार लोग बेतिया रेफर

पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों—चांद खान, शंकर कुमार शर्मा, रिफत प्रवीण और मनत प्रवीण की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेतिया अस्पताल रेफर कर दिया है।

NSIT
Nsmch

वाहनों को जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

सुगौली थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और टेंपू दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। सभी चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

हिमांशु की रिपोर्ट