LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Election 2025 : जागो..जागो रे देश के मतदाता...महिला एसडीओ ने गीत गाकर मतदाताओं को किया जागरूक, कहा छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान

Bihar Election 2025 : जागो..जागो रे देश के मतदाता...महिला एस

MOTIHARI : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में रिकॉर्ड-तोड़ मतदान दर्ज किया गया है, जिसने अभी तक के सभी पिछले रिकॉर्डों को तोड़ दिया है। मतदाताओं के अभूतपूर्व उत्साह से जहाँ मतदान प्रतिशत में भारी वृद्धि हुई है, वहीं इस अप्रत्याशित वृद्धि ने राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ा दी है। राजनीतिक पंडित पहले चरण के इस रिकॉर्ड मतदान के बाद से ही इस बात का आकलन लगाने में जुटे हैं कि मतदाताओं के इस उत्साह का राजनीतिक परिणामों पर क्या असर होगा। विश्लेषक पुराने चुनावों के आंकड़ों से जोड़कर देख रहे हैं कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि होने पर अतीत में क्या-क्या राजनीतिक परिवर्तन हुए थे।

पूर्वी चंपारण में "नंबर 1" बनने की तैयारी: सघन जागरूकता अभियान

एक ओर जहाँ प्रथम चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, वहीं प्रशासन मतदाताओं का उत्साह बढ़ाकर पूरे बिहार में मतदान प्रतिशत के आधार पर नंबर 1 आने और वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। इसी कड़ी में, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी ताकत से सघन मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है।

Diarch GO

प्रशासन की अपील और अनूठे प्रयास

जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के सौजन्य से जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों के गाँव, टोले, कस्बे, हाट, बाजार और नगर क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि "छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान।" डीएम सौरभ जोरवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। गोबिंदगंज, हरसिद्धि, सुगौली, मधुबन, चिरैया सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी निर्वाची पदाधिकारियों के नेतृत्व में जागरूकता रैलियाँ निकाली जा रही हैं, जिनमें 'पहले मतदान, फिर काम' करने की अपील की जा रही है।

मोतीहारी में डीएम, एसडीओ, बीडीओ, सीओ से लेकर जीविका और आँगनबाड़ी सेविका द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कई जगहों पर कैंडल मार्च निकालकर 'पहले मतदान, फिर जलपान' के नारे के साथ मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

'नदिया के पार' की तर्ज पर जागरूकता

मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए प्रशासन अनूठे तरीके अपना रहा है। इसी कड़ी में, सदर एसडीओ सह सुगौली निर्वाची पदाधिकारी ने प्रसिद्ध फिल्म 'नदिया के पार' की तर्ज पर मतदाता जागरूकता का गाना गाकर युवा और नए मतदाताओं सहित सभी को प्रेरित किया। इसके साथ ही, पुलिस भी मतदाताओं को डराने-धमकाने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई में जुटी है, ताकि लोग निर्भीक होकर मतदान कर सकें। जिला प्रशासन की अपील है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करें और पूर्वी चंपारण जिले को पूरे बिहार में मतदान प्रतिशत के आधार पर नंबर वन बनाएँ।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट