LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime : मोतिहारी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी से लूटे गहने, विरोध करने पर गोली मारकर किया जख्मी

Bihar Crime : मोतिहारी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी

MOTIHARI : मोतिहारी में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मोतिहारी के मुफस्सिल थाना इलाके के क्षेत्र में व्यवसायी कृष्णा शाह को सुनसान इलाके में अपराधियों ने गोली मार कर उनसे गहने जेवरात और नगद की राशि लूट लिया। साथ ही उनके पैर में गोली मार दी है। 

बताया जा रहा है कि स्वर्णकार कृष्णा साह अपनी दुकान को बंद करके अपने गांव भेरीहरवा जा रहे थे। तब तक पीछा करते हुए अपराधी ने गैस गोदाम के पास ही गाड़ी रोककर उनसे छीनतई की और विरोध करने पर उनके पैर में गोली मार दी। घायल अवस्था में स्वर्ण व्यवसायी को मोतिहारी के निजी नर्सिंग हॉस्पिटल में लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल  के पिता कपिल देव शाह ने कहा कि मेरे बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी है। हम सब काफी दहशत में है। इससे पहले भी मेरे बेटे पर अपराधियों ने हमला किया था। लेकिन इस बार अपराधियों ने छिनतई करते हुए गोली मार दी है। 

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने डीएसपी सदर 2 के नेतृत्व में अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए एसआईटीकागठन किया है। अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी किया जा रहा है। 

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट