LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में निलंबित हुई महिला प्रिंसिपल, स्कूल में कर रही थी बड़का खेल

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। प्रिंसिपल बच्चों से अवैध वसूली कर रही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

प्रिंसिपल निलंबित
महिला प्रिंसिपल निलंबित - फोटो : social media

Bihar Teacher News:  बिहार में शिक्षा विभाग को सुधारने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद लापरवाही की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला मोतिहारी का है। जहां अवैध वसूली करते हुए महिला प्रिंसिपल को निलंबित किया गया है। जानकारी अनुसार आदापुर प्रखंड स्थित भवानीपुर मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिना कुमारी पर कार्रवाई करते हुए पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

महिला प्रिंसिपल सस्पेंड 

महिला प्रिंसिपल पर आरोप है कि मैट्रिक परीक्षा के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) वितरण के दौरान प्रधानाध्यापिका छात्र-छात्राओं से अवैध रूप से रुपये वसूल रही थीं। इस दौरान पैसे लेते हुए उनका वीडियो बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।

शिक्षा विभाग का सख्त संदेश

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित शिक्षक या अधिकारी के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, अन्य सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बीच भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट