LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : मोतिहारी में ED का बड़ा एक्शन, रेलवे नौकरी फर्जीवाड़ा मामले में दो गांवों में छापेमारी, 10 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज

Bihar News : मोतिहारी में इडी की बड़ी कार्रवाई की गयी है. जहाँ रेलवे नौकरी फर्जीवाड़ा मामले में दो गांवों में छापेमारी की गयी है......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में ED का बड़ा एक्शन, रेलवे नौकरी फर्ज
बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर किए गए बड़े फर्जीवाड़े को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने जिला के कोटवा और डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दिन भर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

अमवा गांव में 10 घंटे तक चली गहन जांच

छापेमारी का मुख्य केंद्र कोटवा थाना क्षेत्र का अमवा गांव रहा। यहाँ ED की टीम ने रामू प्रसाद के पुत्र सक्षम कुमार के घर पर अहले सुबह धावा बोला। अधिकारियों ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली और परिवार के सदस्यों से कड़ी पूछताछ की। लगभग 10 घंटे तक चली इस सघन जांच के बाद टीम देर शाम वापस लौटी। बताया जा रहा है कि सक्षम कुमार पर 2023 में रेलवे नौकरी फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज हुआ था और वह इस मामले में पहले जेल भी जा चुका है।

सेंभुआपुर में ताला बंद देख लौटी टीम

कोटवा में कार्रवाई के साथ-साथ ED की एक टीम डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के सेंभुआपुर गांव भी पहुंची। यहाँ टीम ने ललन तिवारी के पुत्र दीपक कुमार तिवारी के घर पर छापेमारी की कोशिश की, लेकिन घर पर ताला लटका मिला। घर के सभी सदस्य मौके से गायब थे। टीम ने आसपास के लोगों और पड़ोसियों से दीपक तिवारी के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी न मिलने पर टीम को वापस लौटना पड़ा। दीपक पर भी फर्जीवाड़े से जुड़े मामले दर्ज होने की बात सामने आ रही है।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी, साक्ष्यों की तलाश

छापेमारी के दौरान ED की टीम ने मीडिया या ग्रामीणों को कुछ भी बताने से पूरी तरह परहेज किया। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, टीम ने सक्षम कुमार के घर से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं, जो वित्तीय लेन-देन और जालसाजी की कड़ियों को जोड़ने में मदद करेंगे। देर शाम टीम अपने साथ कुछ बैग और फाइलें लेकर रवाना हुई।

NSIT
Nsmch

रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़े हैं तार

यह पूरी कार्रवाई रेलवे में नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध उगाही और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी बताई जा रही है। 2023 में दर्ज हुए केस के बाद अब ED इस बात की जांच कर रही है कि फर्जीवाड़े की कमाई को कहां और कैसे खपाया गया है। जिले में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाइयों से फर्जीवाड़ा करने वाले सिंडिकेट में डर का माहौल व्याप्त है।

हिमांशु की रिपोर्ट