LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी पूर्वी चंपारण की मुखिया तान्या प्रवीण, जिले में खुशी की लहर

Republic Day 2026 : पूर्वी चम्पारण की मुखिया तान्या प्रवीन नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी......पढ़िए आगे

Republic Day 2026 : गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी पूर्वी
दिल्ली जाएँगी तान्या प्रवीन - फोटो : SOCIAL MEDIA

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड अंतर्गत सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण मिला है। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अधीन बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्थान (बीएसपीआरआइ) के परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह ने इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र भेजकर सूचित किया है। चयनित जनप्रतिनिधि और उनके जीवनसाथी के लिए 23 जनवरी को पटना से दिल्ली जाने और 27 जनवरी को वापसी की मुकम्मल व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है।

मुखिया तान्या प्रवीण के इस चयन से सिसवा पूर्वी पंचायत सहित पूरे जिले में गर्व और हर्ष का माहौल है। सिसवा पूर्वी पंचायत को 'महिला हितैषी ग्राम पंचायत' के रूप में पहचान मिली है। उनके द्वारा पंचायत विकास में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, सक्रिय योगदान और जन-कल्याण के प्रति उनके समर्पित नेतृत्व को देखते हुए राष्ट्रीय मंच पर यह सम्मान दिया गया है। फैजूर रहमान मुन्ना की पत्नी तान्या प्रवीण ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पंचायत से ही वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत होती है और इस सम्मान से विकास कार्यों के प्रति उनकी अभिरुचि और बढ़ेगी।

तान्या प्रवीण का चयन उनकी निरंतर सेवा और पंचायत स्तर पर किए गए बदलावों का परिणाम है। इससे पूर्व भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बीते 4 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान' के दौरान उन्हें केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनकी सक्रियता और पंचायत के प्रति समर्पण ने उन्हें महिला नेतृत्व के एक सशक्त उदाहरण के रूप में स्थापित किया है।

उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमता, वर्ष 2023 में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोहिया स्वच्छ भारत अभियान में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें विज्ञान भवन में आयोजित एसएसएसएस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा, राज्य और जिला स्तर पर वे कई बार सम्मानित हो चुकी हैं। हाल ही में 18 और 19 दिसंबर को हैदराबाद में 'डिजिटल स्टोरी टेलिंग' पर आयोजित निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय कार्यशाला में भी उन्होंने बिहार का प्रतिनिधित्व किया था।

NSIT
Nsmch

गणतंत्र दिवस परेड जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में शामिल होना न केवल तान्या प्रवीण के लिए बल्कि पूरे बिहार के पंचायती राज व्यवस्था के लिए गौरव की बात है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मुखिया ने यह साबित कर दिया है कि यदि नेतृत्व में इच्छाशक्ति हो, तो एक छोटी सी पंचायत की गूँज देश की राजधानी तक पहुँच सकती है। इस आमंत्रण से पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

हिमांशु की रिपोर्ट