LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

डीएसपी के बॉडीगार्ड निकले चोर, छापेमारी के दौरान चुराए 3 लाख रुपये

डीएसपी का बॉडीगार्ड निकला चोर,सोना तस्कर के घर छपेमारी मे 3 लाख रुपया किया था चोरी,पुलिस ने चारों सिपाही को किया गिरफ्तार

डीएसपी के बॉडीगार्ड निकले चोर, छापेमारी के दौरान चुराए 3 लाख
डीएसपी के बॉडीगार्ड निकले चोर, छापेमारी के दौरान चुराए 3 लाख रुपये- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के मोतिहारी जिले के अरेराज डीएसपी के दो बॉडीगार्ड समेत चार पुलिसकर्मियों को तीन लाख रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तब सामने आई जब गोविंदगंज पुलिस एक बड़े मामले की जाँच के सिलसिले में छापेमारी करने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र गई थी। दरअसल, दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के एक स्वर्ण व्यवसायी से गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढ़िया गाँव में एक गिरोह ने सोना बेचने के झांसे में बुलाकर मारपीट की और 19 लाख रुपये छीन लिए थे। इस शिकायत पर गोविंदगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक सदस्य (सुरेंद्र दास) को गिरफ्तार किया था।

बरामदगी के दौरान पुलिसकर्मियों ने की चोरी

गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर, शुक्रवार की रात अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में गोविंदगंज और संग्रामपुर थाना पुलिस ने साहेबगंज में गिरोह के सरगना के घर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड के घर से लगभग 15 लाख रुपये नकद और 10 सोने जैसे धातु के बिस्किट बरामद किए। इसी बरामदगी की प्रक्रिया के दौरान, अरेराज डीएसपी के दो बॉडीगार्ड और संग्रामपुर थाना के दो सिपाहियों ने मिलकर 3 लाख रुपये नकद चुरा लिए।

चार सिपाही गिरफ्तार, केस दर्ज

बरामदगी के बाद शक होने पर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो चोरी में इन चारों पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी के बॉडीगार्ड ओमप्रकाश और संतोष कुमार, तथा संग्रामपुर थाना के सिपाही कृष्णा कुमार और गौतम कुमार को 3 लाख रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया। गोविंदगंज थानेदार के आवेदन पर साहेबगंज थाना पुलिस ने इन चारों सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। पुलिस ने जब्त किए गए पैसों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।।वही चारो सिपाही पर साहेबगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट