LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट की पोल खुली, 5 हज़ार आबादी छह माह से शुद्ध जल के लिए तरस रही

Motihari: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना "हर घर नल से जल" हकीकत में अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है।

Bihar News: सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट की पोल खुली, 5 हज़ार आबा
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट की पोल खुली- फोटो : reporter

Motihari: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना "हर घर नल से जल" हकीकत में अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। अरेराज प्रखंड के चटिया बड़हरवा पंचायत के आधा दर्जन वार्डों में छह महीने से नलजल योजना ठप पड़ी है, वहीं एक वार्ड में पिछले दो साल से योजना बंद है। नतीजा यह कि करीब 5 हज़ार ग्रामीण आज भी शुद्ध पेयजल की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।

वार्ड 01, 02, 03, 04 और 10 में छह माह से नलजल बंद है तो वार्ड 12 में टंकी गिरने के बाद दो साल से आपूर्ति ठप है।ग्रामीण वार्ड सदस्य, मुखिया और बीडीओ से लेकर पीएचईडी विभाग तक चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं।मोटर जलने और स्टार्टटर खराब होने जैसी तकनीकी गड़बड़ियां महीनों से ठीक नहीं की गईं।

ग्रामवासी महेश राम, लालपरी देवी, बुधन राम समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि “सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट अफसरों और संवेदकों की लापरवाही से दम तोड़ रहा है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिलता है, पानी नहीं।”गंडक दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोग मजबूरन कम गहराई का दूषित पानी पीने को विवश हैं, जिससे गर्मी और बरसात में कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं।

करीब दो सप्ताह पहले डीएम सौरभ जोरवाल ने बंद पड़ी नलजल योजनाओं की जांच कर तत्काल सुचारू करने का निर्देश दिया था। लेकिन पीएचईडी विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।मुखिया चांदसी यादवने कहा कि  “ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड स्तर से लेकर वरीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।”

NSIT
Nsmch

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मितेश मोहन ने कहा कि  “नलजल योजना पीएचईडी विभाग को हैंडओवर कर दी गई है। छह माह से बंद रहना गंभीर मामला है, लेकिन यह मेरे संज्ञान में नहीं था।”

उधर, पीएचईडी जेई से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन और संदेश का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार