LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : सीबीआई की टीम ने रक्सौल रेलवे स्टेशन पर घुसखोर बुकिंग क्लर्क को किया गिरफ्तार, व्यवसायी से मांगी थी 20 हज़ार रूपये रिश्वत

Bihar News : सीबीआई की टीम ने रक्सौल रेलवे स्टेशन के बुकिंग क्लर्क को 20 हज़ार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : सीबीआई की टीम ने रक्सौल रेलवे स्टेशन पर घुसखोर
बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सीबीआई की मुहीम लगातार जारी है। आये दिन सीबीआई की टीम रंगे हाथ घुसखोर कर्मियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर रही है।  इसी कड़ी में सीबीआई की टीम ने 20 हज़ार रूपये रिश्वत लेते रक्सौल रेलवे स्टेशन के पार्सल क्लर्क को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की रेड पड़ते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

दरअसल रक्सौल स्टेशन पर सीबीआइ ने रेड किया है। इस रेड में रक्सौल जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद एवं पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पार्सल बुकिंग में हेरफेर करने के लिए वाणिज्य अधीक्षक ने 90 हजार रुपया की डिमांड किया था। उस पैसे में से 20 हजार रुपया पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार ले रहा था। उसी दौरान पहले से जाल बिछाई सीबीआई की टीम ने वीरेश को गिरफ़्तार कर लिया। 

Diarch GO

पूछताछ में वीरेश ने बताया की ये पैसा वाणिज्य अधीक्षक के कहने से ले रहा था। उस दौरान  वाणिज्य अधीक्षक समस्तीपुर गए थे। सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के टीम में 7 अधिकारी शामिल जिसमे महिला डीएसपी भी शामिल है। 

बता दे छहः माह पूर्व इन्ही लोगो ने कॉस्मेटिक सामान के नाम पर चाइनीज सिगरेट की बुकिंग किया था । जिसे रक्सौल कस्टम ने कड़ी मशक्कत के बाद चाइनीज सिगरेट को जप्त किया था। लेकिन पार्सल के अधिकारियों पर करवाई कुछ नही हुआ था। स्टेशन पर सीबीआई की छापेमारी की खबर आग की तरह फैल गयी। वहीँ सीबीआई की टीम गिरफ्तार बुकिंग कलर्क को लेकर रवाना हो गयी। 

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट