LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बिहार में एक और कारोबारी की हत्या, पहले मांगी 2 लाख की फिरौती नहीं देने पर गला रेता, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है। जहां अपराधियों ने कारोबारी की गला रेतकर हत्या कर दी है।

गला रेतकर हत्या
कारोबारी की गला रेतकर हत्या - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराध का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पहले कारोबारी से 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी जब कारोबारी ने फिरौती नहीं दी तो अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

कारोबारी की गला रेतकर हत्या 

दरअसल, मामला मोतिहारी के चकिया का है। बताया जा रहा कि गल्ला व्यवसायी नीरज कुमार की अपहरण के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। जानकारी अनुसार दो लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर यह वारदात अंजाम दी गई, जिसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। नीरज कुमार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के निवासी थे और अनाज के थोक-खुदरा व्यापार से जुड़े थे।

फिरौती ना देने पर मर्डर

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि शुभम साइबर फ्रॉड से जुड़े पैसों का लेन-देन नीरज के बैंक खाते से करता था। विवाद की शुरुआत तब हुई जब आरोपी ने दूसरों के पैसे मृतक के अकाउंट में मंगवाए और मामला बिगड़ गया।

परिजनों का आरोप 

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस हस्तक्षेप करती तो नीरज की जान बच सकती थी। यह घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करती है, जहां दिनदहाड़े अपहरण, फिरौती और हत्या जैसी वारदातें जारी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं और आम लोग असुरक्षा के साए में जीने को मजबूर हैं।

NSIT
Nsmch