LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: शादी के 48 घंटे बाद ही दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी ! कॉलेज जाने के नाम पर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, जेवर भी ले उड़ी

Bihar News:

दुल्हन फरार
प्रेमी के साथ दुल्हन फरार - फोटो : AI Image

Bihar News:  बिहार के मोतीहारी से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसने न केवल एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं, बल्कि रिश्तों पर से भरोसा भी कम कर दिया है। यहाँ एक नई नवेली दुल्हन शादी के महज दो दिन बाद ही अपने पति और ससुराल वालों को 'गच्चा' देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि दुल्हन ने कॉलेज जाने का बहाना बनाया और घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और कीमती गहने समेट कर रफूचक्कर हो गई। इस घटना के बाद से दूल्हा और उसका परिवार सदमे में है, जबकि इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

शादी के दूसरे दिन भागी दुल्हन 

दरअसल, घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रगछि गांव की लक्की कुमारी की शादी तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मझार गांव निवासी भानु शर्मा के साथ धूमधाम से हुई थी। 21 फरवरी को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची।

Diarch GO

परीक्षा का बहाना, फिर फरार

22 फरवरी को दुल्हन ने कॉलेज में परीक्षा होने की बात कहकर पति के साथ मोतीहारी कॉलेज जाने की बात कही। कॉलेज गेट पर पति को खड़ा कर वह अंदर गई और वहीं से मायके के एक युवक के साथ फरार हो गई। ससुराल पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ मायके और ससुराल के सभी आभूषण तथा करीब एक लाख रुपये नकद लेकर चली गई। इस संबंध में दूल्हा पक्ष ने तुरकौलिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

चर्चा का विषय बना मामला

ग्रामीणों के अनुसार दुल्हन की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं और दुल्हन शादी से पहले पड़ोसी गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं दूल्हा ड्राइवर का काम करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट