LATEST NEWS

  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में हंगामा, तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा  आरोप
  • Darbhanga Graduate MLC Election: 10 फीसदी वोट अवैध घोषित करने पर दरभंगा स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में

  • Mallikarjun Kharge in Patna Court
  • Political News: खड़गे के खिलाफ पटना कोर्ट में परिवाद, पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी से मचा बवाल

  • Patna Fire News
  • Patna Fire News: पटना में सुबह-सुबह आग से मची अफरा-तफरी, दुकानदारों में हड़कंप

  • Bihar Panchayat
  • Bihar News: बिहार पंचायत में रिश्तेदार की एंजेंसी के जरिए सामान की सप्लाई, सरकारी राशि पर उठे सवाल

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

Bihar News : मोतीहारी में गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ शर्मसार, शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा को ले उड़ा BPSC शिक्षक, तलाश में जुटे परिजन

Bihar News : मोतिहारी में बीपीएससी शिक्षक पर अपने ही स्कूल के नाबालिग छात्रा को प्रेम प्रसंग में फंसा कर फरार होने का आरोप लगा है। पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी है......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतीहारी में गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ शर्मसार,
छात्रा को लेकर शिक्षक फरार - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले से गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक बीपीएससी शिक्षक पर अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा को प्रेम प्रसंग में फंसाकर फरार होने का संगीन आरोप लगा है। मामला पताही प्रखंड के एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है, जहाँ कार्यरत शिक्षक की इस हरकत से स्थानीय लोगों और शिक्षा जगत में भारी आक्रोश है।

शादी का झांसा देकर छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया

जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग छात्रा जिस स्कूल में पढ़ाई करती थी। इसी स्कूल में कार्यरत BPSC शिक्षक प्रशांत कुमार पांडेय ने छात्रा को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। लगभग एक वर्ष पूर्व जब परिजनों को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने शिक्षक को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, सामाजिक प्रतिष्ठा और इज्जत के डर से परिजनों ने उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

बदनामी से बचाने के लिए परिजनों ने भेजा ननिहाल, फिर भी बाज नहीं आया शिक्षक

मामला बिगड़ता देख और बेटी को शिक्षक के चंगुल से छुड़ाने के लिए परिजनों ने छात्रा की पढ़ाई छुड़वा दी और उसे शिवहर जिले में उसके ननिहाल भेज दिया। लेकिन आरोपी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार मोबाइल फोन के जरिए नाबालिग छात्रा से संपर्क में बना रहा। परिजनों को उम्मीद थी कि दूर भेजने से मामला शांत हो जाएगा, लेकिन आरोपी शिक्षक की नीयत में कोई बदलाव नहीं आया।

शिवहर के बाजार से किया अपहरण, माँ को फोन कर दी सूचना

बीते कुछ दिनों पूर्व जब छात्रा शिवहर स्थित अपने ननिहाल के पास बाजार गई थी, तभी मौका पाकर आरोपी शिक्षक प्रशांत कुमार पांडेय ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया। छात्रा के अचानक गायब होने से परिजन हैरान रह गए। इसके बाद आरोपी शिक्षक ने खुद छात्रा की माँ के फोन पर संपर्क कर यह जानकारी दी कि लड़की सुरक्षित उसके पास है।

NSIT
Nsmch

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी, पुलिस जांच शुरू

शिक्षक द्वारा फोन पर अपहरण की बात स्वीकार करने के बाद परिजनों का सब्र का बांध टूट गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत शिवहर थाने पहुँचकर आरोपी शिक्षक प्रशांत कुमार पांडेय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी गुरुजी की गिरफ्तारी तथा नाबालिग शिष्या की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

हिमांशु की रिपोर्ट