LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Vidhansabha Chunav : बिहार सरकार के मंत्री गाजे बाजे के साथ पहुंचे अनुमंडल कार्यालय, बिना नामांकन के लौटे वापस, जानिए क्या बताई वजह...

Bihar Vidhansabha Chunav : बिहार सरकार के मंत्री गाजे बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. लेकिन उन्हें बिना नामांकन के ह वापस लौटना पड़ा. जानिए क्या वजह.......

Bihar Vidhansabha Chunav : बिहार सरकार के मंत्री गाजे बाजे क
बैरंग लौटे प्रत्याशी - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार सरकार के गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान बुधवार को पूरी जुलूस के साथ हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के लिए अरेराज अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। लेकिन बिना नामांकन किये ही वैरंग वापस लौटे। मंत्री जी के बिना नामांकन के वापस लौटने की तरह तरह की चर्चा हो रही है। वही सभा स्थल पर भी हेलीपैड बनाकर वरीय नेता की आने की इंतजार होते रह गया। लेकिन कोई नहीं पहुंचे। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह तरह की चर्चा हो रही है। वही हरसिद्धि भाजपा विधायक सह गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने बताया कि लेट से पहुचने के कारण नामांकन नही हो सका है। दूसरे दिन नामांकन किया जाएगा।

दरअसल हरसिद्धि के भाजपा विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान बुधवार को फूलों से सजी खुली जीप पर भाजपा के वरीय नेता के साथ हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के बाद काफिला लेकर अरेराज नामांकन के लिए पहुंचे। इसके पहले मंत्री ने प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके बाद मंत्री जी प्रस्तावक व समर्थकों के साथ नामांकन कक्ष भी पहुंचे। 

Diarch GO

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि समय से पहुचने के बाद जान बूझकर नामांकन नही दिया गया। वही चर्चा यह भी है कि भाजपा शीर्ष द्वारा कल जारी किए गए 71 कि सूची में हरसिद्धि के प्रत्याशी का नाम नहीं था। जितनी मुंह उतनी चर्चा हो रही थी। उसी में कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि सिंबल नही मिलने के कारण नामांकन नहीं किये है।

वही बिहार सरकार के गन्ना मंत्री कृष्णानंद पासवान ने बताया कि रैली व पूजा पाठ करने में लेट हो गया। नामांकन कक्ष में लेट से पहुचने के कारण नामांकन नहीं हो सका है। उन्होंने सिंबल नही मिलने की बात से साफ साफ इंकार कर दिया।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट