LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Motihari liquor smuggling: मोतीहारी में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, दूध के टैंकर से 39 पेटी विदेशी शराब बरामद

Motihari liquor smuggling: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोतीहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूध के टैंकर से 39 पेटी विदेशी शराब बरामद की। ड्राइवर गिरफ्तार, मुख्य तस्कर फरार।

Motihari liquor smuggling
दूध के टैंकर से शराब बरामद- फोटो : news4nation

Motihari liquor smuggling: मोतीहारी पुलिस विधानसभा चुनाव को भयमुक्त व निष्पक्ष कराने को लेकर अलर्ट मोड में है। मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अपराधियो,अबैध हथियार ,शराब तस्करों व ड्रग्स तस्करों पर लगाकर करवाई किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए दूध के टैंकर से भारी मात्रा में बिदेशी शराब बरामद किया है।वही दूध टैंकर को जपत करते हुए ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को देखते ही शराब तस्कर फरार हो गया।एसपी के निर्देश पर कल्याणपुर थाना पुलिस ने माधोपुर स्वरूप गांव में करवाई किया है।

मोतीहारी पुलिस ने शराब तस्कर के मंसूबे पर पानी फेरते हुए दूध टैंकर से शराब तस्करी का खुलासा किया है।एसपी स्वर्ण प्रभात के गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर पुलिस माधोपुर स्वरूप गांव में छापेमारी कर दूध टैंकर से शराब की तस्करी का खुलासा किया है।पुलिस दूध टैंकर से दूध का पैकेट की जगह शराब की बोतल देख कर हतप्रद रह गयी ।

39 पेटी विदेशी शराब बरामद की

पुलिस ने दूध टैंकर को जब्त करते हुए 39 पेटी विदेशी शराब बरामद किया है। वही पुलिस ने दूध टैंकर के चालक को उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। शराब तस्कर ओमप्रकाश उर्फ उमाशंकर घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस शराब तस्करों के नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए जब्त दोनो मोबाइल खंगालने व तस्कर के गिरफ्तारी के लिए छपेमारी में जुटी है।

मोतीहारी से हिमांशु की रिपोर्ट