LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Assembly Elections 2025: मोतीहारी में EVM कमीशनिंग के दौरान लापरवाही पर सख्त कार्रवाई! DDC सह निर्वाची पदाधिकारी ने लिया एक्शन

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतीहारी में EVM कमीशनिंग के समय ड्यूटी से अनुपस्थित दो अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। डीडीसी ने वेतन स्थगित कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा।

Bihar Assembly Elections 2025: मोतीहारी में EVM कमीशनिंग के
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई- फोटो : social media

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से कराने के लिए मोतीहारी जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला अधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात लगातार मैदान में हैं। दोनों अधिकारी खुद ईवीएम (EVM) कमीशनिंग, चेक पोस्ट और वाहनों की जांच की निगरानी कर रहे हैं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

12 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ पारदर्शी ईवीएम कमीशनिंग कार्य

शुक्रवार को जिले की सभी बारह विधानसभा सीटों पर निर्वाची पदाधिकारियों, उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम कमीशनिंग का कार्य पूरा किया गया। यह पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में और पारदर्शिता के साथ हुई। हालांकि, केसरिया विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी में लापरवाही का एक मामला सामने आया, जिसने प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

दो अधिकारी ड्यूटी से नदारद, डीडीसी का त्वरित एक्शन

उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि केसरिया के उच्च विद्यालय स्थित ईवीएम सेंटर पर ड्यूटी पर नियुक्त दो अधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए — एक प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी और दूसरा राजस्व अधिकारी।दोनों अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। साथ ही, उन्हें चौबीस घंटे के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एफआईआर से नहीं हिचकेगा प्रशासन— DC प्रदीप कुमार

डीडीसी ने कहा कि यदि दोनों अधिकारी संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को अपराध की श्रेणी में माना जाएगा।

NSIT
Nsmch

जिला प्रशासन की सख्ती से कर्मचारियों में सतर्कता

इस कार्रवाई के बाद जिले के सभी निर्वाचन कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने यह संकेत दे दिया है कि इस बार किसी भी स्तर पर गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि निर्वाचन कार्य राष्ट्रीय दायित्व है, और जो अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लेंगे, उनके खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

मोतीहारी से हिमांशु की रिपोर्ट