LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

सावधान! खरगोश समझकर खा गए कुत्ता: मंगरू की घिनौनी करतूत से हड़कंप

मोतिहारी से सामने आई यह घटना न केवल विचलित करने वाली है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली भी है। एक शराबी की सनक ने पूरे गांव के स्वास्थ्य और आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।

सावधान! खरगोश समझकर खा गए कुत्ता:  मंगरू की घिनौनी करतूत से
सावधान! खरगोश समझकर खा गए कुत्ता: मंगरू की घिनौनी करतूत से हड़कंप- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के मोतिहारी में एक युवक ने ऐसी हरकत की, जिससे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।दरअसल मोतिहारी के मधुबन प्रखंड के गरहिया गांव का रहने वाला मंगरु सहनी शराब का आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने पैसे जुटाने का एक खौफनाक रास्ता चुना। उसने गांव के ही एक कुत्ते की हत्या की और उसके मांस को टुकड़ों में काटकर लोगों को 'खरगोश का मांस' बताकर बेच दिया। कड़कड़ाती ठंड के कारण लोगों ने इसे सच मान लिया और करीब 1000 रुपये प्रति किलो की दर से मांस खरीद लिया।

मासूमों और ग्रामीणों की बिगड़ी तबीयत

मंगरु के झांसे में आकर गांव के करीब 15 लोगों ने वह मांस खा लिया। मांस खाने के कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। कई बच्चों की भी हालत खराब हो गई। शुरुआत में लोग इसे फूड पॉइजनिंग समझ रहे थे, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें क्या खिलाया गया है।

खुद ही किया चौंकाने वाला खुलासा

घटना के अगले दिन आरोपी मंगरु ने खुद पूरे गांव में घूम-घूमकर चिल्लाते हुए बताया कि उसने सबको खरगोश नहीं बल्कि कुत्ते का मांस खिलाया है। यह सुनते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग सन्न रह गए। बाद में जब ग्रामीणों ने खोजबीन की, तो एक खेत से कुत्ते का कटा हुआ सिर और पैर बरामद हुए, जिससे मंगरु की बात की पुष्टि हो गई।

पुलिसिया कार्रवाई और फरार आरोपी

जब आक्रोशित ग्रामीणों ने उसका विरोध किया, तो मंगरु उन्हें धमकाते हुए गांव से फरार हो गया। फिलहाल गरहिया थाना पुलिस ने पीड़ितों के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के अनुसार, मामला अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और अवशेषों की जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch