LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : बिहार में 10 हज़ार अपात्र राशनकार्डधारियों पर होगी कार्रवाई, प्रशासन ने लाभुकों को जारी किया नोटिस

Bihar News : बिहार में 10 हज़ार अपात्र राशनकार्डधारियों पर हो

MOTIHARI : मोतीहारी जिला के अरेराज एसडीओ अरुण कुमार ने इनकम टैक्स भरने वाले, लग्जरी वाहन खरीदने वाले, किसान निधि योजना का लाभ लेने सहित दस हज़ार अपात्र राशनकार्ड धारियों का राशन कार्ड रद्द करने की बड़ी कार्रवाई किया है। एसडीओ ने सभी अपात्र दस हज़ार राशनकार्ड धारियों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।

एसडीओ की कार्रवाई से फर्जी तरीके से राशनकार्ड से मुफ्त राशन उठाने वाले में हड़कंप मच गया है। एसडीओ ने राशनकार्ड से अटैच आधार कार्ड जांच में भारी फर्जीवाड़ा पकड़ा है। फर्जी तरीके से राशनकार्ड बनवाकर सरकार को भारी चुना लगाया जा रहा था। अरेराज अनुमंडल प्रशासन ने संग्रामपुर, हरसिद्धि, पहाड़पुर व अरेराज प्रखंड के दस हज़ार अपात्र लाभुकों का राशनकार्ड रद्द करने की तैयारी में जुटा है।

अरेराज एसडीओ अरुण कुमार ने भारी फर्जीवाड़ा को पकड़ते हुए दस हज़ार अपात्र राशनकार्ड रद्द करने के तैयारी में जुटे है। एसडीओ के जांच में जिस आधार पर राशनकार्ड बनवाकर लाभुक सरकार की मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे है। उसी आधार कार्ड जांच में लाभुक लग्जरी वाहन के मालिक, लाखो का इनकम टैक्स रिटर्न भर रहे है तो  पति पत्नी 5 -5 एकड़ जमीन पर किसान सम्मान योजना का लाभ उठाते पकड़े गए।

एसडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल के चारों प्रखंड के दस  हज़ार अपात्र लाभुकों को राशन कार्ड रद्द करने के लिए नोटिस किया है। एक साथ दस हज़ार फर्जी राशनकार्ड पकड़े जाने पर हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट