LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

घर में सो रही युवती पर एसिड अटैक, बचाने आई मां भी झुलसी; आरोपी की तलाश तेज

एक बेटी को तेजाब से नहला दिया गया। क्या घर की चारदीवारी और सोता हुआ बिस्तर भी अब हमारी बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं है? यह हमला सिर्फ एक युवती पर नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने और गणतंत्र की मर्यादा पर है।

घर में सो रही युवती पर एसिड अटैक, बचाने आई मां भी झुलसी; आरो

Motihari -: बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। पताही थाना क्षेत्र के खुटौना गांव में आधी रात को एक सिरफिरे युवक ने घर में सो रही युवती पर तेजाब (एसिड) फेंक दिया। इस हमले में युवती बुरी तरह झुलस गई है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जांच टीम मौके पर पहुंच गई। 

मां के साथ सो रही थी युवती, बेड और बिस्तर तक जले

जानकारी के अनुसार, युवती रात में अपनी मां के साथ बिस्तर पर सोई हुई थी, तभी हमलावर ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया। एसिड की चपेट में आने से युवती की मां भी आंशिक रूप से झुलस गई हैं। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवती के बेड पर रखे तकिया, बिछावन और कंबल भी तेजाब से जल गए हैं। 

प्रेम प्रसंग का मामला: रिश्तेदार पर ही लगा आरोप

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, हमले का शक युवती के चचेरे चाचा के मामा के बेटे पर है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। 

पुलिस की कार्रवाई और गहन जांच

पताही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक एंगल से भी साक्ष्यों को देखा जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

NSIT
Nsmch

Report - himanshu mishra