LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में पवन सिंह की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, टूटा पंडाल, मौके पर मची अफरा तफरी

Bihar Election 2025 : भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के मोतिहारी में आयोजित चुनावी जनसभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. जिससे सभास्थल पर पंडाल टूट गया. .....पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : मोतिहारी में पवन सिंह की जनसभा में उमड़
पवन सिंह के जनसभा में टुटा पंडाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

MOTIHARI : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान, भोजपुरी के 'पावर स्टार' और भाजपा नेता पवन सिंह आज पूर्वी चंपारण के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी दयाल पहुंचे। यहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की, लेकिन इस दौरान एक अप्रिय घटना होते-होते बची।

दीवानगी ऐसी कि पंडाल हुआ धराशाई

पवन सिंह को देखने के लिए समर्थकों में भारी उत्साह था। मैदान में काफी संख्या में लोग उनका इंतजार कर रहे थे, और उन्हें देखने की बेताबी इतनी थी कि लोग छत पर, गैलरी में और यहाँ तक कि पंडाल के ऊपर भी चढ़ गए। पंडाल पर अधिक लोगों के चढ़ जाने के कारण, वह धराशाई हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और सभी लोग सुरक्षित रहे।

एनडीए को 'गरीबों की सरकार' बताया

सभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि "एनडीए की सरकार गरीबों की सरकार है और यह सभी वर्गों के लिए काम करती है, इसलिए सभी लोग एनडीए की सरकार बनाएं।"

माँ और जनता को दिया सफलता का श्रेय

पवन सिंह ने अपने संबोधन में अपनी माँ को याद किया और भावुक होते हुए कहा, "आज हम जो कुछ भी हैं, अपनी माँ और जनता जनार्दन के बदौलत हैं।" उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन ही उन्हें इस मुकाम तक लाया है। अंत में, उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की। 

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट