LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime News : मोतीहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रक पर लोड भारी मात्रा में स्प्रिट किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : मोतिहारी पुलिस ने ट्रक पर लोड स्प्रिट बरामद किया है. वहीँ मौके से चालक को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : मोतीहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ट्रक
ट्रक पर लोड स्प्रिट बरामद - फोटो : HIMASNHU

MOTIHARI : मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब माफिया तक पहुचने के पूर्व ही एक ट्रक स्प्रिट को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शराब माफिया की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है। उत्तर प्रदेश से स्प्रिट की खेप गोपालगंज के रास्ते मोतीहारी पहुचने वाली थी। सदर डीएसपी एक के नेतृत्व में तुरकौलिया पुलिस ने कार्रवाई किया है।

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि  गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि यू०पी० की तरफ से स्प्रिंट लदा एक ट्रक कोटवा छपवा रोड हेतु बेतिया के तरफ जा रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 मोतिहारी के नेतृत्व थानाध्यक्ष तुरकौलिया द्वारा रूट में पड़ने वाले थाना को सूचित करते हुए महनवा बजार के पास वाहन चेकिंग शुरू की गई। वाहन जाँच के क्रम में कोटवा के तरफ से आर रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा किया गया। परंतु पुलिस वाहन को देखते ट्रक को भगाने की कोशिश किया, जिसे बल व वाहन के सहयोग से पकड़ा गया। तथा ट्रक की विधिवत छापेमारी की गई तो ट्रक के ढाला में चुना के बोरा के आड़ में रखा 148 बाल्टी प्रत्येक 20 लीटर का कुल 2960 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ। 

पकड़ाये ट्रक चालक से पूछताछ, मानवीय आसूचना एवं वैज्ञानिक साक्ष्य से स्प्रिट कारोबार में शामिल स्प्रिट कारोबारी को चिन्हित कर लिया गया है। साथ ही बैकवर्ड फोरवर्ड लिकेंज का पता किया जा रहा है। कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान हर्षित सिंह  थाना मोगनीपुर जिला कानपुर, उ०प्र० के रूप में किया गया।

पुलिस ने छपेमारी कर आयशर ट्रक पर प्लास्टिक के बाल्टी में लदे 148 पीस प्रत्येक में 20-20 लीटर रखा स्प्रीट 2960 लीटर, एक मोबाईल व नगद-300 रूपया।उजला बोरा में रखा चुना 75 पीस व अन्य वाहन, चालक एवं ढुलाई से संबधित कागजात बरामद किया है। छापेमारी टीम में  दिलीप कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 मोतिहारी, मुन्ना कुमार पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल अंचल. पु०अ०नि० सुनील कुमार थानाध्यक्ष, तुरकौलिया, पु०अ०नि० रवि रंजन कुमार तुरकौलिया थाना,पु०स०अ०नि० विश्वजीत कुमार सहित शामिल थे।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट