LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : 'तोहार ढोढ़ी दूध के कटोरी ह...' गाने पर सरकारी शिक्षक ने किया कमरतोड़ डांस, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : 'तोहार ढोढ़ी दूध के कटोरी ह...' गाने पर सरकारी

MOTIHARI : शिक्षा के मंदिर में ज्ञान का दीप जलाने वाले 'गुरुजी' जब मर्यादा की सीमाएं लांघने लगें, तो समाज का सिर शर्म से झुक जाता है। पूर्वी चंपारण से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सरकारी शिक्षक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ भोजपुरी के बेहद अश्लील गाने "तोहार ढोढ़ी दूध के कटोरी ह..." पर न केवल 'कमर तोड़' डांस कर रहे हैं, बल्कि नोटों की गड्डी भी लुटाते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल-उजले रंग का स्वेटर पहने एक व्यक्ति मंच पर नर्तकी के साथ अमर्यादित हरकतें कर रहा है और भद्दे इशारे कर रहा है। वीडियो वायरल होते ही नेटिज़न्स ने शिक्षा विभाग को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर बिहार के शिक्षा मंत्री और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को टैग करते हुए पूछ रहे हैं कि क्या ऐसे 'चरित्रवान' शिक्षकों के भरोसे बिहार का भविष्य संवरेगा? वहीं, कुछ यूजर्स मजे लेते हुए "जिय हो गुरुजी" जैसे तंज भी कस रहे हैं।

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के अनुसार, अश्लील हरकतें करने वाले इस शख्स की पहचान मधुसूदन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे हरसिद्धि प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, कनछेदवा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। हालांकि, यह वीडियो किसी निजी कार्यक्रम का है या सार्वजनिक, और यह कितना पुराना है, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हरसिद्धि इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक शिक्षक समाज का आईना होता है, लेकिन जब शिक्षक ही मंच पर इस तरह की फुहड़ता दिखाएगा, तो स्कूल के बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? वीडियो में जिस तरह से नोटों की गड्डी दिखाई जा रही है, वह भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल, इस मामले में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वीडियो की सत्यता की जांच के बाद संबंधित शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि न्यूज़4नेशन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद तथ्यों और वायरल दावों के आधार पर बनाई गई है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट