LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मोतिहारी में इंसानियत शर्मसार, बारात से 5 वर्षीय मासूम को उठा ले गया दरिंदा, दुष्कर्म के बाद हुआ फरार, पुलिस ने जब्त की बाइक

Bihar News : मोतीहारी में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है.

Bihar News : मोतिहारी में इंसानियत शर्मसार, बारात से 5 वर्षी
मासूम से दुष्कर्म - फोटो : SOCIAL MEDIA

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के डुरियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान पांच वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बारात के बीच से मासूम का किया अपहरण

दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार की रात पीड़ित बच्ची के गांव में एक बारात आई हुई थी, जिसमें पूरा गांव और बच्ची का परिवार शामिल था। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची को चुपके से उठा लिया। वह बच्ची को बारात वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर स्थित एक सुनसान बांस की झाड़ी (बसवारी) में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ इस घिनौने और अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया।

चप्पल और बाइक छोड़कर भागा आरोपी

दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम देने के बाद जब तक शादी समारोह में मौजूद लोग कुछ समझ पाते या बच्ची की खोजबीन शुरू होती, तब तक आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहा। हालांकि, हड़बड़ाहट में आरोपी घटनास्थल पर ही अपनी चप्पलें और मोटरसाइकिल छोड़ गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब लोग बसवारी की तरफ दौड़े, तो वहां का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया।

पीड़ित बच्ची सदर अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस बिना कोई समय गंवाए तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले गंभीर रूप से पीड़ित बच्ची को रेस्क्यू किया और उसे इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम की देखरेख में बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने के बाद आरोपी युवक की बाइक और चप्पल को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

हिमांशु की रिपोर्ट