LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

6 police suspend - थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष, दो पीएसआई, एक महिला दारोगा और होमगार्ड जवान निलंबित, डीआईजी ने की कार्रवाई, महिला से बदसलूकी की मिली सजा

6 police suspend - चंपारण डीआईजी ने थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष, दो पीएसआई, एक महिला दारोगा और होमगार्ड जवान को निलंबित कर दिया है।

6 police suspend - थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष, दो पीएसआई, एक
छह पुलिसकर्मी को डीआईजी ने किया निलंबित- फोटो : NEWS4NATION

Motihari - खबर मोतिहारी जिले से जुड़ी है. जहां चंपारण डीआईजी हर किशोर राय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होनेवाले पुलिसकर्मियों में एक थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष, दो पीएसआई, एक महिला दारोगा और होमगार्ड जवान शामिल है। एक साथ इतने पुलिसकर्मियों पर निलंबन  की कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस  महकमे  में हड़कंप मच गया है। 

पूरा मामला दंपती से हुई बदसलूकी से जुड़ा है। जिनके साथ वाहन चेकिंग के नाम पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा गलत व्यवहार किया गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों ने एक महिला को जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। थाने की पुलिस की इस हरकत  पर पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। जिसके बाद आखिरकार पुलिस अधिकारियों की नींद टूटी और दोषी पुलिसकर्मियों  पर कार्रवाई   की गई है।

पूरा मामला मोतिहारी जिले के छतौनी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां बीते रविवार को दारोगा अनुज सिंह ने बरियारपुर चीनी मिल के पास वाहन जांच अभियान लगाया था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना के बनकट गांव निवासी पिंटू कुमार बाइक से अपनी पत्नी व साली के साथ जा रहे थे। छतौनी पुलिस ने बरियारपुर में रोका व कागजात की मांग की।

इस दौरान पिंटू कुमार की पुलिस से बहस होने लगी। इस कारण से माहौल बिगड़ने लगा। महिला ने बताया कि वे तीनों ट्रेन से उतरकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में यह विवाद हुआ। इसके बाद विवाद बढ़ने पर कुछ पुलिसवाले महिलाओं को गाड़ी में जबरन बैठाने लगे। इस दौरान महिलाएं शोरगुल करने लगी।

NSIT
Nsmch

शोरगुल सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच   गए और उन्होंने पुलिस की हरकतों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।  वीडियो में देखा जा सकता  है कि पती को पुलिसवालों ने पकड़ रखा है। गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं।