LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Police: होली से पहले 37 सिपाही सस्पेंड , पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, देखिए लिस्ट

Bihar Police: होली से पहले पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई ने सनसनी फैला दी है।....

37 Cops Suspended Ahead of Holi
होली से पहले 37 सिपाही सस्पेंड - फोटो : reporter

Bihar Police: होली से पहले पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई ने सनसनी फैला दी है। मोतिहारी में बिना पूर्व सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले 37 सिपाहियों को एसपी स्वर्ण प्रभात ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस सख्त कदम के बाद पूरे जिले में खाकी महकमे में हड़कंप मच गया है।

Diarch GO

सूत्रों के मुताबिक, होली जैसे संवेदनशील पर्व पर कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ऐसे में ड्यूटी से फरार रहना गंभीर अनुशासनहीनता माना गया। एसपी ने साफ लहजे में कहा कि त्योहार के मौके पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NSIT
Nsmch

एसपी का सख्त फरमान है कि होली में हुड़दंग, उपद्रव और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और आम जनता से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान गश्त बढ़ा दी गई है, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शराबबंदी कानून और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

एसपी स्वर्ण प्रभात का यह कदम साफ संदेश देता है कि अनुशासनहीनता और ड्यूटी में कोताही अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। एक तरफ आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है, तो दूसरी ओर पुलिस बल के भीतर जवाबदेही तय कर व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।होली के रंग में खलल डालने वालों के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है और इस बार खाकी का रुख पहले से ज्यादा सख्त नजर आ रहा है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार