LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Independence Day 2025: मोतिहारी के दो सहित बिहार के 15 मुखिया को दिल्ली से आया बुलावा, 15 अगस्त को लाल किले पर होंगे सम्मानित, पढ़िए पूरी खबर

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के 15 मुखिया को दिल्ली बुलाया गया है. जहाँ लाल किले पर इनको सम्मानित किया जायेगा......पढ़िए आगे

Independence Day 2025: मोतिहारी के दो सहित बिहार के 15 मुखिय
सम्मानित होंगे मुखिया - फोटो : SOCIAL MEDIA

Motihari : महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण के दो पंचायत के मुखिया को इस बार उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 अगस्त को लाल किला पर झंडोतोलन में सम्मानित करने का बुलावा आया है। मनरेगा योजना से मुखिया द्वारा पंचायत क्षेत्र में जल संरक्षण को लेकर बेहतर कार्य करने पर सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। जल शक्ति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से पत्र भेजकर सम्मान के लिए पत्नी के साथ आने का न्योता दिया गया है। मोतीहारी जिला के अरेराज प्रखंड के मिश्रौलिया पंचायत के मुखिया देशबंधु सिंह के दिल्ली में सम्मानित होने की खबर से पंचायत वासियों सहित प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बिहार से 15 ग्राम स्तरीय प्रतिनिधियों का चयन किया गया है। जिसमे पूर्वी चंपारण से मिश्रौलिया पंचायत व आदापुर प्रखंड के मुखिया का चयन किया गया है।

जल सरक्षण के क्षेत्र में  पंचायत में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विशेष मान्यता मिली है। उन्हें भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित "Catch The Rain" अभियान में बेहतर प्रदर्शन के लिए 15 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस सम्मान के तहत मुखिया देशबंधु सिंह और उनकी धर्मपत्नी निभा देवी को लाल किले पर होने वाले झंडोत्तोलन समारोह में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। 

ये बिहार राज्य के उन 15 ग्राम स्तरीय प्रतिनिधियों में शामिल हैं जिन्हें टॉप 100 परफॉर्मर्स में स्थान मिला है। इस सम्मान की पुष्टि जल शक्ति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से भेजे गए पत्र के माध्यम से की गई है। पत्र में उल्लेख है कि "जल संरक्षण और संचयन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम स्तर के नेताओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना स्वरूप यह निमंत्रण दिया गया है।

अरेराज प्रखंड के मिश्रौलिया पंचायत के मुखिया देशबंधु सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पंचायत में मनरेगा योजना से 20 खेत पोखर, 2 रेन हार्वेस्टिंग,150 शोकपिट ,गंडक नदी में रिंग बांध,लगभग 5 हज़ार पेड़ लगाए गए,15 कुवाँ का जीर्णोद्धार,एमएस पाइप का पुल बनाया गया। जो किसान की खेती करने के लिए वरदान साबित हुआ। बता दें की बिहार से कुल 15 ग्राम स्तरीय प्रतिनिधियों को यह आमंत्रण मिला है, जिनमें पूर्वी चंपारण से देशबंधु सिंह और जितेंद्र सिंह, समस्तीपुर से अंकिता झा और प्रेमा देवी, गया से शिव कुमार चौहान और प्रणव पंडित, नवादा से विनोद कुमार और प्रिंस कुमार, सहरसा से बिनोद कुमार राय और अनामिका कुमारी, नालंदा से मुन्नी कुमारी और कुमारी प्रेमलता, कटिहार से हुस्ने आरा बेगम तथा सीतामढ़ी से कुमारी अर्चना और अजीत कुमार शामिल हैं। 13 अगस्त को ये सभी प्रतिनिधि अपने जीवनसाथियों के साथ पटना से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस उपलब्धि से मिश्रौलिया पंचायत और पूर्वी चंपारण में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट