LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मोतिहारी के इन तीन गांवों में मचा कोहराम, तीर्थयात्रा पर जा रहे 11 लोगों की सड़क हादसे में हो चुकी है मौत

Bihar News : मोतिहारी के इन तीन गांवों में कोहराम मच गया है. दरअसल तीर्थयात्रा पर जा रहे 11 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गयी है. जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी के इन तीन गांवों में मचा कोहराम, तीर्थ
गाँव में पसरा मातम - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी जिले से तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस शुक्रवार देर रात वर्धमान में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना वर्धमान के सरसावा घाट के पास हुई, जिसमें 10 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें सरसावा, ललबेगिया और चिरैया गांव के लोग शामिल हैं। जैसे ही यह सूचना गांव तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह बस तीर्थयात्रियों को लेकर मोतिहारी के छतौनी लौट रही थी। यात्रियों ने हाल ही में देवघर और गंगासागर की यात्रा पूरी की थी। लौटते वक्त यह भीषण हादसा हो गया।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि मृतकों में किन-किन लोगों की पहचान हुई है और दुर्घटना का कारण क्या रहा।

गांवों में घटना की खबर के बाद से मातम पसरा हुआ है। प्रशासन घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराने और मृतकों के शवों को परिजनों तक पहुंचाने का काम कर रहा है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट