LATEST NEWS

  • Bihar News : मुंगेर में चोरों ने सीआरपीएफ जवान के बंद घर को बनाया निशाना, 20 लाख के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ़
  • Bihar News : मुंगेर में चोरों ने सीआरपीएफ जवान के बंद घर को बनाया निशाना, 20 लाख के

  • उमेश कुशवाहा का लालू परिवार पर पलटवार : 'लालू राज में खुले चरवाहा विद्यालय, एनडीए सरकार ने हर जिले में दिए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज'
  • उमेश कुशवाहा का लालू परिवार पर पलटवार : 'लालू राज में खुले चरवाहा विद्यालय, एनडीए सरकार ने हर

  • Bihar News: बांका में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एसपी अमितेश कुमार ने किया नमन
  • Bihar News: बांका में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एसपी अमितेश कुमार ने किया नमन

  • मूर्ति विसर्जन को लेकर अलर्ट मोड पर पटना पुलिस: खुद सड़क पर उतरे सिटी एसपी (मध्य), विसर्जन स्थलों और जुलूस मार्गों का किया भौतिक निरीक्षण
  • मूर्ति विसर्जन को लेकर अलर्ट मोड पर पटना पुलिस: खुद सड़क पर उतरे सिटी एसपी (मध्य), विसर्जन स्थलों

  • Patna High Court: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को  पटना हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत, DM के अधिकार पर अदालत की सख़्त टिप्पणी
  • Patna High Court: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को पटना हाई कोर्ट से इस मामले में मिली

PM Modi Bihar Visit : बिहार के 13 लाख से अधिक परिवारों को पीएम मोदी आज देंगे सबसे बड़ी सौगात, गैस, विद्युत और रेलवे परियोजनाओं के साथ मिलेगा बड़ा तोहफा

PM Modi Bihar Visit
PM Modi Bihar Visit- फोटो : news4nation

PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के 13 लाख 24 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी और विभिन्न योजनाओं के लाभ देकर उनके सपने साकार करेंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार बिहार से विशेष लगाव के कारण प्रधानमंत्री दो माह में दूसरी बार राज्य की यात्रा पर आ रहे हैं। वे बिन्देश्वर स्थान, झंझारपुर में मिथिलांचल की जनता को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के लोकार्पण-उद्घाटन की सौगात देगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग  ने पूरे देश में 15 लाख आवास बनाने की स्वीकृति दी , जिसमें 4.20 लाख मकान  बिहार के गरीबों को मिलेंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि 10 लाख परिवारों को आवास की पूर्णता पर 4000 करोड़ ₹ दिये गए, जिसमें बिहार के लाभार्थियों की संख्या 60 फीसद (6.5 लाख परिवार)  हैं । इन परिवारों  को मकान बनाने के लिए कुल 2600 करोड़ रुपये दिये गए। उन्होंने बताया कि बिहार के 1 लाख ग्रामीण परिवारों को आवास की पूर्णता पर गृह प्रवेश की चाभी दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह को बिहार में सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 930 करोड रुपए का हस्तांतरण किया जाएगा। 1लाख 124 करोड़ नगर आवास की कुल 1100 करोड़ लाभार्थियों को हस्तांतरित किया जाएग। 54000 नगरीय लाभार्थियों को भी गृह प्रवेश की चाबी दी जाएगी ।

नीतीश को कहा था  "लाडला सीएम"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गत 24 फरवरी  को बिहार आए थे, तब उन्होंने भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की थी।  जिसमें बिहार के 75 लाख के अधिक किसानों के खाते में 1600 सौ करोड़ से अधिक रुपए आए थे। उसी सभा में  पीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की सरीहना करते हुए उन्हें  "लाडला सीएम" कहा था। 

 बिहार में रेल अनलोडिंग सुविधा

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री ₹13,483 करोड़ की गैस, विद्युत और रेलवे से जुड़ी विकास परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण, उ‌द्घाटन और लाभार्थियों को धनराशि का वितरण  करेंगे। चौधरी ने कहा कि पीएम. ₹ 1173 करोड़ की बिजली परियोजना और  बिहार में रेल अनलोडिंग सुविधा सहित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।।

NSIT
Nsmch