LATEST NEWS

  • Motihari Sai Baba Temple
  • Bihar Crime: साईं बाबा मंदिर में चोरी, गणेश जी का मुकुट गायब, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड

  • Shraddha Dubey Arrest
  • Shraddha Dubey Arrest: 11 दिन तक पुलिस को चकमा देने वाली श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन रश्मि

  •  Girls from Bihar Found in Andhra Pradesh
  • Bihar News: कटिहार से 1500 KM दूर आंध्र प्रदेश में मिलीं मेला घूमने निकलीं 5 लड़कियां, 24 घंटे

  • Trump Warns Paris Could Become a Muslim City Amid Unrest
  • France Unrest: फ्रांस की अशांति पर ट्रंप का बड़ा बयान- ‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर’, इमिग्रेशन

  • Pappu Yadav Health
  • Pappu Yadav Health: दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया

FourLane In Bihar: बिहार को NHAI की गिफ्ट, यह एनएच होगा फोरलेन, मोतिहारी से लेकर दरभंगा तक के सात जिले के लोगों को होगा फायदा, दस महीने मे तैयार होगी सड़क

FourLane In Bihar: NHAI ने दो अलग-अलग पैकेज में चार लेन बनाने के लिए डीपीआर बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी को कार्य पूरा करने के लिए दस महीने का समय दिया जाएगा।...

 nh 104
बिहार को NHAI की गिफ्ट- फोटो : social Media

FourLane In Bihar: एनएच-104, जो वर्तमान में एक दो लेन की सड़क है, चकिया से शुरू होकर मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड के नरहिया तक जाती है। इस सड़क का निर्माण कार्य 2016 में शुरू हुआ था, लेकिन विभिन्न कारणों से यह बाधित रहा। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसे चार लेन बनाने की योजना बनाई है।

इस सड़क की कुल लंबाई 219 किलोमीटर है और इसके चौड़ीकरण से पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा और मधुबनी जिलों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। यह सड़क भिट्ठामोड़ से नरहिया तक 113 किलोमीटर के डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए निविदा जारी कर दी गई है।

NHAI ने दो अलग-अलग पैकेज में चार लेन बनाने के लिए डीपीआर बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनियों से निविदा प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है, और चयनित कंपनी को कार्य पूरा करने के लिए दस महीने का समय दिया जाएगा।

चार लेन बनने से न केवल स्थानीय आवागमन में सुधार होगा बल्कि मुजफ्फरपुर और पूर्णिया की ओर यात्रा करना भी सुगम होगा। इससे क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

NSIT
Nsmch

 एनएच-104 का फोर लेन निर्माण से बिहार के सात जिलों के लोगों को  लाभ होगा, वहीं इससे क्षेत्रीय परिवहन की व्यवस्था भी बेहतर होगी।