LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

पावर सब-स्टेशन पर सुरक्षा ऑडिट: एमडी राहुल कुमार ने परखी बिजली व्यवस्था, 'वॉल ऑफ सेफ्टी' की पहल को सराहा

पावर सब-स्टेशन पर सुरक्षा ऑडिट: एमडी राहुल कुमार ने परखी बिज

Madhubani/Patna : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (IAS) ने मंगलवार को मधुबनी जिले के तुलापतगंज स्थित 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेंद्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेते हुए सुरक्षा मानकों के प्रति कड़ा रुख अपनाया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिजली ग्रिड और उपकेंद्रों के संचालन में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। 

सुरक्षा मानकों और SOP के पालन पर जोर

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने उपकेंद्र में सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों की समीक्षा की। उन्होंने पावर ट्रांसफॉर्मरों के रखरखाव और 33 KV व 11 KV की आउटगोइंग लाइनों की तकनीकी स्थिति को परखा। एमडी ने सख्त लहजे में कहा कि विद्युत शक्ति उपकेंद्र और ग्रिड के अनुरक्षण कार्यों में 'मानक संचालन प्रक्रिया' (SOP) का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और इससे संबंधित पंजी (Register) को नियमित रूप से अपडेट किया जाए। 

'वॉल ऑफ सेफ्टी' नवाचार की सराहना

तुलापतगंज उपकेंद्र परिसर में स्थापित "वॉल ऑफ सेफ्टी" ने प्रबंध निदेशक का विशेष ध्यान खींचा। इस दीवार पर उपकेंद्र में प्रवेश से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश अंकित किए गए हैं। इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए उन्होंने इसे अन्य केंद्रों के लिए भी प्रेरणादायी बताया और निर्देश दिया कि कर्मचारी कार्यस्थल पर इन मानकों का अक्षरशः पालन करें। 

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

तकनीकी निरीक्षण के साथ-साथ प्रबंध निदेशक ने सामाजिक उत्तरदायित्व का भी परिचय दिया। उन्होंने विद्युत शक्ति उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण किया और बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर NBPDCL और BSPTCL के अन्य वरिष्ठ अभियंता भी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch