LATEST NEWS

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

Bihar News: पावर ग्रिड में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, डर के मारे इधर उधर भागने लगे लोग, इंजीनियर समेत चार कर्मी झुलसे, दो की हालत नाज़ुक

Bihar News: बिजली आपूर्ति पैनल के भीतर हुए इस रहस्यमय विस्फोट ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।...

Massive Blast at Power Grid
पावर ग्रिड में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट- फोटो : social Media

Bihar News:पंडौल पावर ग्रिड में अचानक जोरदार धमाका हो गया। बिजली आपूर्ति पैनल के भीतर हुए इस रहस्यमय विस्फोट ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। धमाके की गूंज के साथ ही आग की लपटें उठीं और मौके पर मौजूद चार कर्मी उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इस खौफनाक हादसे में सहायक कार्यपालक अभियंता समेत दो कर्मचारियों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें पटना रेफर किया गया है।मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम में ये दुर्घटना हुई है।

चश्मदीदों के मुताबिक, घटना के वक्त ग्रिड के भीतर सप्लाई पैनल से जुड़ा तकनीकी काम चल रहा था। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पैनल में विस्फोट हो गया। धमाके के बाद पैनल में मौजूद ज्वलनशील लिक्विड ने आग पकड़ ली, जिसने मौके को कुछ ही पलों में आग का अखाड़ा बना दिया। चारों ओर धुआं, चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई।

झुलसने वालों में पूर्णिया निवासी अश्विनी कुमार, जो पंडौल ग्रिड में सहायक कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं, खजौली निवासी ऑपरेटर सज्जन कुमार, मधुबनी सदर के अंधरी गांव के गार्ड कमरुजमा और खजूरी निवासी गार्ड प्रमोद राय शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल अश्विनी कुमार और सज्जन कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद पटना भेजा गया, जबकि दो अन्य का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में जारी है।

हादसे की खबर मिलते ही पंडौल और सकरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे ग्रिड परिसर को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया, ताकि कोई और अनहोनी न हो। पुलिस इसे महज तकनीकी फेल्योर मानकर चल रही है, लेकिन सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस करंट वाले जुर्म की वजह बनी?

NSIT
Nsmch

विद्युत विभाग और जिला प्रशासन ने इस विस्फोट को गंभीर अपराध की तरह लेते हुए जांच शुरू कर दी है। विद्युत कार्यपालक अभियंता आपूर्ति मो. अरमान ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान हादसा हुआ, लेकिन असली वजह अभी परदे में है। अब जांच रिपोर्ट ही तय करेगी कि यह हादसा था या लापरवाही का संगीन गुनाह।