LATEST NEWS

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

Madhubani train accident: मधुबनी में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा,रेलवे ट्रैक पर बाइक फंसने से मची अफरा-तफरी

Madhubani train accident: खजौली के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में बाइक फंस गई। रेलवे ट्रैक पार करते समय बड़ा हादसा टला। इस दौरान 15 मिनट तक ट्रेन रुकी हुई थी।

 Madhubani train accident
इंजन में फंसी बाइक- फोटो : social media

 Madhubani train accident: जयनगर से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 15549 इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ मधुबनी के खजौली के पास बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यह घटना रेलवे गुमटी संख्या 22 के पास हुई, जब एक बाइक चालक रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था।जानकारी के अनुसार, बाइक चालक छोटी राही गांव से बड़ी राही गांव जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी समय जयनगर से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। ट्रेन के चालक सुशील कुमार और सहायक चालक दिपेश कुमार की नजर अचानक ट्रैक पार कर रहे बाइक चालक पर पड़ी। इसके बाद चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया।

हालांकि ट्रेन बाइक के काफी नजदीक पहुंच चुकी थी। इस दौरान बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। ट्रेन को रुकने के बाद इंजन में फंसी बाइक को निकाला गया और गुमटी के पास रख दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी रही। बाद में ट्रेन को फिर से रवाना किया गया।बताया जा रहा है कि ट्रेन को आता देख बाइक चालक अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर आरपीएफ के एएसआई राज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। रेलवे की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय पूरी सावधानी बरतें और जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में न डालें।