LATEST NEWS

  • Nalanda Murder Man Shot Dead
  • Bihar News: पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, पड़ोसी ने के सिर में मारी गोली, दशहरा मनाने आया था

  • PM Awas Yojana Beneficiaries
  • Bihar News: आवास योजना की सूची से नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण, आवास सहायक पर 3 हजार

  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026
  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल का

  • PM Kisan 24th Installment 2026
  • PM Kisan 24th Installment 2026: बिहार के किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार, इस दिन खाते में

  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Pm Modi In Bihar: मधुबनी के मंच पर दिखा भविष्य का नजारा ! सीएम नीतीश की कुर्सी पर बैठ गए ललन, पीएम मोदी से होने लगी गुफ्तगू, आखिर क्या है माजरा...

Pm Modi In Bihar: मधुबनी के मंच पर आज गजब का नजारा दिखा जब ललन सिंह सीएम नीतीश की कुर्सी पर बैठ गए और पीएम मोदी से बातचीत करते रहें। ये वाकया तब हुआ जब सीएम नीतीश सभा को संबोधित कर रहे थे...पढ़िए आगे...

ललन सिंह पीएम मोदी
सीएम की कुर्सी पर बैठे ललन - फोटो : News4Nation

Pm Modi In Bihar: बिहार के मधुबनी में आज मंच पर गजब का नाजारा दिखा जब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सीएम नीतीश की कुर्सी पर जाकर बैठ गए। इस दौरान ललन सिंह और पीएम मोदी के बीच जो संवाद हो रहा था वो देखकर साफ जाहिर हो रहा था कि दोनों के बीच कितने मधुर संबंध हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बिहार का भविष्य है। सीएम के कुर्सी पर ललन सिंह को देख कुछ देर के लिए सभी चौंक गए। 

सीएम नीतीश की कुर्सी पर बैठे ललन सिंह 

दरअसल, पीएम मोदी बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी मधुबनी में पंचायती राज के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पहले ललन सिंह ने सभा को संबोधित किया। जिसके बाद सीएम नीतीश सभा को संबोधित करने पहुंचे। जब सीएम नीतीश सभा को संबोधित कर रहे थे तब मंच पर गजब का नजारा दिखा। सीएम नीतीश के संबोधन के दौरान ललन सिंह आकर सीएम नीतीश की कुर्सी पर बैठ गए। इस दौरान दोनों बातचीत करने लगे। राजनीतिक जानकार इसे बिहार के भविष्य की तस्वीर बता रहे हैं। इस दौरान ललन सिंह और पीएम मोदी के बीच संवाद हो रहा था। वहीं बात खत्म होने के बाद ललन सिंह अपनी कुर्सी पर जाकर बैठ गए। 

क्या बोले ललन सिंह 

मधुबनी में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पहलगाम की आतंकी घटना के आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय आने पर आतंकियों को करारा जवाब देंगे। सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि, "पूरे देश को प्रधानमंत्री की शक्ति और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। वे बिना विचलित हुए आज के कार्यक्रम में शामिल हुए, जो इस बात का प्रमाण है कि समय आने पर वे कठोर निर्णय लेने में संकोच नहीं करेंगे।" उन्होंने पहलगाम की घटना को आतंकियों की कायराना हरकत करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इस पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। "देश बहुत जल्द देखेगा कि भारत किस तरह आतंकियों और उनके सरपरस्तों से निपटता है। 

सीएम नीतीश ने की निंदा

सीएम नीतीश ने गुरुवार को मधुबनी में  पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश एकजुट है और शोक संतप्त परिवारों के साथ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर शोक प्रकट किया। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे। बिहार से पीएम ने ऐलान किया कि आतंकी सोचे नहीं होंगे वैसी सजा उन्हें मिलेगी। 

NSIT
Nsmch