LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Holi News बिहार में उमंग और उत्सव का पर्व होली पर 19 लोगों की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के कई लोग शामिल

Holi News बिहार में होली के दिन शुक्रवार को विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई. ज्यादतर लोगों की मौत स्नान करने के दौरान डूबने और सड़क हादसे से से हुई है

Holi News

Holi News:  बिहार में होली के बीच हादसे की खबर आ रही है. विभिन्न हादसों मे 14 लोगों की मौत हो गई है. सबसे ज्यादा मौत मधुबनी और बेगूसराय में हुई है. इन दोनों जिलों में चार-चार लोगों की मौत हुई है. जबकि मुजफ्फरपुर में तीन, सुपौल में दो और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है. बिहार में कई जिलों में शुक्रवार को होली मनाया गया, जबकि कुछ जिलों में आज (शनिवार) को होली मनाया जा रहा है.   

मधुबनी में चार की मौत

बिहार के मधुबनी जिले के अड़ेर थानांतर्गत दहीला गांव में चार युवतियों की तालाब में डूबने से मौत गई.शुक्रवार को होली खेलने के बाद युवतियां तालाब में स्नान करने गईं थीं. कुछ दिन पहले ही यहां पर जेसीबी से मिट्टी काटी गई थी, इसके कारण गड्ढा गहरा हो गया था. इस घटना के बाद दहीला गांव में होली का उमंग और उत्सव मातम में बदल गया.मरने वाली चार युवतियों में दो सगी बहनें थीं. 

बेगूसराय में डूबने से चार की मौत

बेगूसराय में तीन अलग अलग घटना में चार लोगों की मौत की सूचना आ रही है. पहली घटना मल्हीपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को हुई. दोपहर में  गंगा नदी में स्नान करने गए  दो किशोर की डूबने से मौत हो गई.मृतक की पहचान फुलमलिक पंचायत के खरहट ग्राम निवासी राज कुमार राय के 14 वर्षीय पुत्र देवराज कुमार एवं स्व. अरुण राय के 16 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार के रूप में हुई.स्थानीय गोताखोर द्वारा गंगा नदी से निकालने के बाद साहेबपुर कमाल पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. एक अन्य घटना में बेगूसराय थाना क्षेत्र के खांजहांपुर पंचायत में स्नान करने के क्रम में ही एक बच्ची की मौत हो गई. इसकी पहचान  पंचायत के वार्ड संख्या 01 निवासी ललचन सहनी की पुत्री अनुष्का कुमारी के रुप में हुई. शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के मोतनाजे गांव में शुक्रवार की स्नान करने के दौरान ही बागमती नदी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई.

सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर में तीन की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को  भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. अहियारपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौक के पास यह दुर्घटना हुई है. अज्ञात वाहने ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के भी परखच्चे उड़ गए. बाइक पर सवार लोग दूर जाकर गिरे. तीन लोगों की मौत हुई है.यह घटना शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे की यह घटना है.

NSIT
Nsmch

समस्तीपुर में एक युवक की मौत

समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की मौत सड़क हादसे में हो गई. दरअसल उसके  बाइक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे वह असंतुलित होकर एक दुकान में ठोकर मार दिया.  जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही धनहर निवासी सत्तो राय के 24 वर्षीय पुत्र संजन कुमार के रूप में की गई है.

सुपौल में सड़क हादसे में दो की मौत

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में होली के दिन शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गई. दो बाइक्स की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना त्रिवेणीगंज-जदिया सड़क मार्ग (एनएच-327ई) पर खट्टर चौक के पास की है. मरने वाले में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का पोता भी शामिल है. 

मुंगेर में एक की मौत

बिहार के मुंगेर में होली के दिन  जमकर बवाल हुआ मचा है. होली के गाना बजाने को लेकर विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी हुई. जिसमें एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर मिल्की गांव की यह घटना है.

सीतामढ़ी में चार की मौत

बिहार के सीतामढ़ी और शिवहर जिले में होली के उमंग के बीच विभिन्न घटनाओं में चार लोगों की मौत की सूचना है. पहली घटना सड़क हादसे से जुड़ी है. स्कॉर्पियो की ठोकर से एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी  होलिका दहन के लिए शीशम का पेड़ काट लेने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. शिवहर जिले में पत्नी के सामने ही पति पर अपराधियों ने हमला कर दिया. बाद में उसकी मौत हो गई.