LATEST NEWS

  • Mokama Woman With Two Children Marries
  • Bihar News: मोकामा में दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, दोनों बच्चों को भी अपनाया;

  • JDU MLC Candidate Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar:तबीयत में सुधार के बाद मैदान में लौटे जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार, मतदाताओं से की अपील, अनंत

  • Patna High Court Cancels Single Bench Order in BSSC Urdu Translator Recruitment
  • Patna High Court: BSSC उर्दू अनुवादक भर्ती पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिंगल बेंच का आदेश रद्द

  • Patna High Court Upholds
  • Patna High Court: भारत-नेपाल सीमा सड़क मुआवजा मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जांच में सामने ये

  • Mallikarjun Kharge
  • Bihar Politics: पटना आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री बाबू की जयंती समारोह में होंगे शामिल

Bihar News: नशे में चाचा-भतीजा की लापरवाही से उजड़ गया परिवार, बेकाबू पिकअप ने चार को कुचला, दो की मौत

Bihar News: मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब नशे में धुत चाचा-भतीजा की पिकअप ने चाय की दुकान में बैठे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

Bihar News: नशे में चाचा-भतीजा की लापरवाही से उजड़ गया परिवा

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के कोरय्या गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। एक अनियंत्रित पिकअप वाहन चाय की दुकान में घुस गया, जिससे मौके पर बैठे चार लोगों को कुचल दिया गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

चाय की दुकान पर बैठना पड़ा भारी

कोरय्या गांव के लोग रोज़ की तरह सुबह-सुबह चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार में आती एक पिकअप वैन ने जाफरी तोड़ते हुए सीधे दुकान में घुसकर लोगों को रौंद डाला। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

नशे में सिखा रहा था गाड़ी चलाना, मचा दिया कहर

NSIT
Nsmch

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चला रहे मोहम्मद अतीक को उसका चाचा मोहम्मद छोटे नशे की हालत में ड्राइविंग सिखा रहा था। दोनों ने शराब पी रखी थी और नियंत्रण खो बैठने पर यह हादसा हो गया।

घटना के बाद मौके पर हंगामा, चालक को भीड़ ने पकड़ा

हादसे के तुरंत बाद गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल मोहम्मद जफीर और मोहम्मद हुसैनी को अस्पताल पहुंचाया। मोहम्मद शफीक (55) और मोहम्मद तस्लीम (77) की मौत रास्ते में ही हो गई। भीड़ ने चालक मोहम्मद छोटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

एक घायल की हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती

घायल मोहम्मद जफीर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उन्हें मधुबनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मोहम्मद हुसैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

जयनगर पुलिस ने दर्ज किया केस, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतक शफीक के पुत्र मोहम्मद असलम के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।