LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, आठ सीटों पर मुकाबला, NDA की

  • Hajipur GRP Cop
  • Bihar Police Crime: बिहार में खाकी पर दाग, 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में हवलदार और

  • Siwan Durga Puja Stage Accident
  • Bihar News: सीवान में दुर्गापूजा के मंच पर बड़ा हादसा, आग वाला डिब्बा फटने से 6 घायल,

  • Patna Ravan Dahan: पटना  में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक की हालत गंभीर
  • Patna Ravan Dahan: पटना में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक

  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े

Bihar Politics - मुकेश सहनी ने निषाद समाज के पूर्वजों पर उठाए सवाल, कहा - उन्होंने कुछ किया होता तो...

Bihar Politics - निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे मुकेश सहनी ने अपने समाज के पूर्वजों पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कुछ किया होता तो हमलोगों को पहले ही हक मिल जाता।

 Bihar Politics - मुकेश सहनी ने निषाद समाज के पूर्वजों पर उठ

Madhubani - विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बड़े स्पष्ट शब्दों में कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता बल्कि छिनना पड़ता है।  मधुबनी के अरेड के बलाइन में आज लोगों को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि भगवान भी कहते हैं कि कर्म करोगे तभी फल मिलेगा। इसलिए हमें कर्म से पीछे नहीं हटना है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि एक रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए।

उन्होंने कहा कि समाज में अगर सिर उठाकर जीना है तो शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भी लंबी लड़ाई तब देश आजाद हुआ। वीआईपी के प्रमुख श्री सहनी ने कहा कि अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा, हमें लड़ाई लड़नी होगी। आज पिछले कई सालों से हम लोग निषाद समाज के आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर हमारे पूर्वज पहले संघर्ष करते तो आज हमें आरक्षण मिल गया होता।

उन्होंने कहा कि आज कई राज्यों में निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास वोट की ताकत है, लेकिन हम उसे समझ नहीं पा रहे हैं। जब अपनी सरकार होगी तो हमें अधिकार भी मिल जाएगा। उन्होंने लोगों से अपनी सरकार बनाने की अपील की।